न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार का इजहार करने के दौरान ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं बनी हुई बात

हम आपको यहां उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्यार का इजहार करने के दौरान करने से बचना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 11:12:17

प्यार का इजहार करने के दौरान ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं बनी हुई बात

प्यार का रिश्ता अपनेआप में अनूठा होता हैं जहां आंखों ही आंखों में कई बातें हो जाती हैं और आपको अपने पार्टनर से कुछ कहने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आपका पार्टनर चाहे बिन कहे ही आपकी बात समझ जाएं, लेकिन फिर भी रिलेशनशिप की मधुरता के लिए प्यार का इजहार करना बहुत जरूरी होता हैं। अपने क्रश से दिल की बात करना अधिक मुश्किल काम नहीं है लेकिन इजहार का तरीका बहुत मायने रखता है। ये ही वो पल हैं जो हमेशा के लिए आपके दिल के करीब रहते हैं। ऐसे में प्यार का इजहार करने के दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हैं क्योंकि यहां हुई गलतियां आपके रिश्ते को बनने से पहले ही दुविधा में डाल सकती हैं। हम आपको यहां उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्यार का इजहार करने के दौरान करने से बचना चाहिए।

do not make these mistakes while expressing love things can get spoiled,mates and me,relationship tips

जल्दबाजी न करें

कई बार लोग अपने प्यार का इजहार करते समय जल्दबाजी कर जाते हैं। इससे बात बिगड़ जाती है। लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं पाते और प्यार की इजहार कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपका क्रश आपके प्रेम प्रस्ताव पर इनकार कर सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में प्यार का इजहार न करें। पहले जिसे प्यार करते हैं, उसे खुद को जानने का मौका दें, दोस्ती बढ़ाएं और फिर किसी खास मौके पर प्रेम प्रस्ताव दें।

जिद्द न करें

कई बार यह देखने को मिलता है कि प्यार में इनकार मिलने पर लोग जबरदस्ती लड़की से हां करवाने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसे करते समय कई बार वो आक्रामक तक भी हो जाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। आप जबरदस्ती किसी से प्यार नहीं पा सकते हैं।

do not make these mistakes while expressing love things can get spoiled,mates and me,relationship tips

खास मौका देखें

प्रेम प्रस्ताव के लिए खास दिन का चयन करें। ऐसा नहीं कि कभी भी और किसी भी दिन इजहार न करें। पहले मौके को समझें, पार्टनर का मूड और माहौल समझकर उनसे प्यार का इजहार करें। ऐसा न हो कि पार्टनर का मूड सही न हो और आप इजहार ए मोहब्बत कर दें। इस पर आपका प्रस्ताव रिजेक्ट हो सकता है।

गलत बात न कहें

प्रस्ताव के दौरान सही शब्दों का चयन करें। प्रपोज करते समय कोई ऐसी बात या लाइन न बोलें, जिससे बात बिगड़ जाए। पहले से ही तय कर लें कि क्या बोलना है और कैसे बोलना है। प्यार का इजहार भावनात्मक तौर पर साथी को प्रभावित करने वाला होना चाहिए।

do not make these mistakes while expressing love things can get spoiled,mates and me,relationship tips

एक दूसरे को वक्त दें

कई बार कुछ लोग प्यार में इतना डूबें होते हैं कि जब वो प्रपोज करते हैं तो उन्हें उसी वक्त पर अपने प्रपोजल का जवाब चाहिए होता है। ऐसे में जिसको आप प्रपोज करते हैं वह पूरी तरह से तैयार नहीं होता, इसलिए आप उन्हें थोड़ा वक्त दें, ताकि वो आपके साथ गुजारे हुए पलों को याद कर आपकी खूबियां तलाशें और आपको जवाब दें। इससे आप भी उन्हें समझ सकेंगे। अगर आप प्रपोज करने के बाद उन पर उसी वक्त जवाब देने के लिए दबाव डालते हैं तो ऐसे में आपकी बात भी बिगड़ सकती है।

भीड़भाड़ से बचें

कई बार लोग अपने प्रेम प्रस्ताव को बहुत ग्रेड बनाने की चाह रखते हैं। उन्हें लगता है कि भीड़ भाड़ वाली जगह पर बहुत सारे लोगों के सामने अपनी क्रश को प्रपोज करते हैं तो उन पर दबाव बनता है। खासकर लड़की को इस तरह के प्रस्ताव पर झिझक महसूस होती है। आप कोशिश करें कि जब भी आप किसी को प्रपोज कर रहे हैं तो आपको एक अच्छी जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप उन्हें अपने दिल की बात बेहतर कह कहे। इससे वो भी आपके दिल की बात को अच्छी तरह से सुनेंगे।

लाउड म्यूजिक से करें तौबा

अपने दिल का हाल कहने या उन्हें प्रपोज करने के लिए कभी भी ऐसी जगह का चुनाव न करें जहां लाउड म्यूजिक पहले से ही बज रहा हो। बहुत तेज म्यूजिक के बीच आपके दिल का हाल उन तक कैसे पहुंचेगा? ऐसी जगह लड़की को ले जाकर प्रपोज करने से ऐसे न हो कि आप दिल का हाल कह भी दें और उन्हें इस बात की उन्हें भनक भी न लगे। आपका मूड खराब हो जाए वो अलग।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती