न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें बेस्ट फ्रेंड से शादी करने में कोई संकोच, ये फायदे कर देंगे आपको भी हैरान

इस शादी से न केवल आपकी मैरिड लाइफ अच्छी गुजरती है वरन आपको जीवनभर के लिए एक सच्चा साथी भी मिल जाता है। आइए जानते हैं किस तरह बेस्ट फ्रेंड से शादी करना बेहतर फैसला होगा।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 3:52:37

ना करें बेस्ट फ्रेंड से शादी करने में कोई संकोच, ये फायदे कर देंगे आपको भी हैरान

शादी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक ऐसा बंधन है जिसमें बंधने के बाद आपको हर छोटी-बड़ी चीज किसी के साथ जुड़ जाती हैं। यही कारण हैं कि लड़का हो या लड़की अपने लिए जीवनसाथी चुनते समय हर कोई थोड़ा नवर्स जरूर होता है। क्योंकि आपका एक गलत फैसला जीवन को बर्बाद कर सकता हैं। शादी के बाद रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए रिश्ते में दोस्ती का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जरा सोचिए कि आप जिसे अपना लाइफ पार्टनर बनाने जा रहे हैं, वह पहले से ही आपका अच्छा दोस्त हो तो। इस शादी से न केवल आपकी मैरिड लाइफ अच्छी गुजरती है वरन आपको जीवनभर के लिए एक सच्चा साथी भी मिल जाता है। आइए जानते हैं किस तरह बेस्ट फ्रेंड से शादी करना बेहतर फैसला होगा।

do not hesitate to marry your best friend these benefits will surprise you too,mates and me,relationship tips

दिखावे की जरुरत नहीं पड़ती

अगर आप बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो आपको कुछ भी बदलने की जरुरत नहीं है। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। आपको किसी तरह के दिखावे करने की जरुरत नहीं है। आप अपने पार्टनर के साथ वह सभी हरकतें कर सकते हैं जो आप शादी से पहले करते थे। खुलकर हंसना, हंसी-मजाक करना कुछ भी आपको बदलना नहीं पड़ेगा।

आपको बदलना नहीं पड़ेगा

आप दोनों पहले से ही करीबी दोस्त रहे हैं। ऐसे में नए रिश्ते को लेकर आपको किसी तरह की झिझक महसूस नहीं होगी। आपका दोस्त आपके बारे में सबकुछ जानता है। इसलिए आप पर किसी के लिए बदलने का दबाव नहीं रहेगा। आप अपने रिलेशनशिप में फ्री होकर रह सकती हैं।

do not hesitate to marry your best friend these benefits will surprise you too,mates and me,relationship tips

प्लान आसानी से बन जाते हैं

फ्रेंडशिप के दौरान आपने एक साथ कई तरह के प्लान बनाए होंगे और अक्सर ही ट्रिप पर कहीं घूमने गए होंगे। शादी के बाद एक-दूसरे के साथ ये कंफर्ट जोन बहुत काम आता है। आप कहीं भी घूमने का प्लान बहुत आसानी से बना लेते हैं।

एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं

बेस्ट फ्रेंड से शादी करने का सबसे पहला फायदा तो यही होता है कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं, कुछ भी छिपा हुआ नहीं होता। इसलिए आपको अच्छा बनने या होने का दिखावा नहीं करना होता वरन आप जैसे है, उसी रूप में एक दूसरे को स्वीकार कर लेते हैं।

do not hesitate to marry your best friend these benefits will surprise you too,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे की कमजोरियों से वाकिफ

दोस्त रहते हुए आप दोनों ने एक-दूसरे की अच्छे-बुरे दिन साथ में देखे होंगे। आप एक-दूसरे की कमजोरियां भी अच्छे से जानते होंगे। ऐसे में रिलेशनशिप में आने के बाद आपके मन में किसी तरह का डर या शर्म जैसी चीज नहीं रहेगी।

दोनों की एक जैसे रुचि और लक्ष्य

अगर आप दोनों पहले से बेस्ट फ्रेंड हैं तो जाहिर सी बात है कि कई सारी बातें एक समान होंगी। आपकी पसंद और आपके लक्ष्य एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि की अगर लक्ष्य अलग भी हों तो आप आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं।

do not hesitate to marry your best friend these benefits will surprise you too,mates and me,relationship tips

दिल की बातें शेयर कर सकते हैं

दोनों ही अपनी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। उन्हें ये चिंता नहीं रहती कि सामने वाला उनके बारे में क्या सोचेगा वरन उन्हें मानसिक दिलासा मिलती है कि कोई उन्हें समझने वाला है, जिसके साथ वो अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

झगड़े कम होते हैं

हर कपल्स में समय-समय पर कुछ मनमुटाव या लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं लेकिन जब आपका साथी आपका सबसे अच्छा दोस्त हो तो झगड़े कम होते हैं। सहमति ना बन पाने पर भी दोनों इसे अच्छी तरह हैंडल करना जानते हैं कि क्योंकि वो पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके होते हैं। आप पहले से ही एक-दूसरे के साथ रह चुके होते हैं और आपको एक-दूसरे के पसंद-नापसंद के बारे में अच्छे से पता होता है। लाइफ पार्टनर कितनी उम्मीदें आपको रखनी है इसका अंदाजा भी आपको पहले से हो जाता है। इस तरह रिलेशनशिप में एडजस्ट करने में आसानी होती है।

प्यार और देखभाल

अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते हैं तो ढेर सार प्यार और देखभाल बिना किसी शर्त के मिलेगी। आपके बीच में कितनी भी लड़ाईयां क्यों ना हो कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपका सबसे अच्छा दोस्त आपका लाइफ पार्टनर है तो वह आपको तुरंत मना लेगा। चाहे आप कितने भी नाराज क्यों ना हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती