न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देवरानी-जेठानी के रिश्ते को बनाएं और मजबूत, ध्यान में रखकर इन आसान बातों को

क्योंकि कई बार इस रिश्ते में खटपट तो होती है लेकिन कई बार इस रिश्ते में बहनों जैसा प्यार भी होता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप अपने देवरानी जेठानी के रिश्ते को किस तरह से और मजबूत बना सकती है।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 4:19:35

देवरानी-जेठानी के रिश्ते को बनाएं और मजबूत, ध्यान में रखकर इन आसान बातों को

जब परिवार की बात आती है तो परिवार में देवरानी और जेठानी का रिश्ता बहुत ही अनोखा होता है। क्योंकि कई बार इस रिश्ते में खटपट तो होती है लेकिन कई बार इस रिश्ते में बहनों जैसा प्यार भी होता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप अपने देवरानी जेठानी के रिश्ते को किस तरह से और मजबूत बना सकती है।

devrani jethani apnaye ye relationship tips,mates and me,relationship tips

बात कर सुलझाए झगड़े

परिवार में सास-ससुर और देवरानी जेठानी में झगड़े होना आम है। क्योंकि देवरानी और जेठानी दोनों ही अलग-अलग फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं। रहन-सहन पसंद नापसंद और स्वभाव अलग होने के बावजूद आप दोनों को एक साथ परिवार की तरह रहना पड़ता है ऐसे में थोड़े बहुत झगड़े हो जाते है। ऐसे में आप दोनों को कोशिश करनी चाहिए कि आप के झगड़े जब भी हो तो उनको बात करके सुलझाया जाए क्योंकि कोई भी झगड़ा ज्यादा लंबे समय तक रिश्तो में दूरी पैदा कर सकता है। झगड़ा इतना ना बढ़ा दें कि घर टूटने की नौबत आ जाये। इसके लिए दोनों को तय करना चाहिए कि जब भी किसी बात का बुरा लगे, कोई बात पसंद न आये, तो साफ-साफ बात कर इस मसले को सुलझा लें।

बने बेस्ट फ्रेंड

भले ही आपकी पसंद ना पसंद अलग हो लेकिन जिस तरह शादी से पहले आप अपनी फ्रेंड्स के साथ रहती थी और हर चीज शेयर करती थी उसी तरह आप अपनी देवरानी या जेठानी से एक फ्रेंड की तरह अपनी बातें शेयर कर सकती हैं। यही नहीं आप उन्हें यह भी विश्वास दिलाएं कि घर में उन्हें अगर कोई दोस्त चाहिए तो वह दोस्त आप हो सकती हैं। अगर आप जेठानी हैं तो आप अपनी देवरानी पर रॉब ना जमाए बल्कि उनके साथ बहुत ही प्यार से पेश आएं। अगर आप देवरानी हैं तो अपनी जेठानी से बड़े होने के नाते अपने कुछ फैसलों के लिए चला भी ले सकती हैं इस तरह से दोनों के बीच एक पॉजिटिव रिश्ता कायम होगा।

devrani jethani apnaye ye relationship tips,mates and me,relationship tips

घर के काम मे करें एक-दूसरे की मदद

घर में अक्सर देवरानी जेठानी के बीच घर के कामों को लेकर झगड़े होते रहते हैं । ऐसे में वह आपस में काम बांट कर घर का काम करती हैं लेकिन इनसे रिश्तो में दूरियां आ जाती हैं। ऐसे में आप दोनों को चाहिए कि घर के कामों में एक दूसरे की मदद करें और एक-दूसरे के कामों को की प्रशंसा भी करें। अगर कभी खाना बनाने या अन्य कामों में कोई गलती हो भी जाती है तो उसे नजरअंदाज करें और बहनों की तरह प्यार से रहे।

कमियों को करें नजरअंदाज

कमियां हर किसी में होती हैं। ऐसे में एक घर में रहते हुए देवरानी को जेठानी की और जेठानी को देवरानी की कमियों के बारे में अच्छी तरह पता होता है। बात तब बिगड़ती है, जब दोनों एक-दूसरे की कमियां परिवार वालों के सामने बताती है। कई बार वो सास से बातों-बातों में एक-दूसरे की कमी कह जाते हैं और सास भी नासमझी में दूसरी बहू को जाकर यह बता देती है कि वह तुम्हारे बारे में यह सोचती है। ऐसे मामले तब और गंभीर हो जाते हैं। बेहतर होगा कि आप एक दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करें और अपने तक ही सीमित रखें ताकि एक दूसरे के प्रति सम्मान बना रहे।

एक दूसरे के साथ समय बिताएं

हो सकता है कि आप दोनों के शौक एक जैसे ना हो लेकिन अगर आप दोनों को अपने रिश्ते में बहनों जैसा प्यार चाहिए तो जितना हो सके एक दूसरे के साथ समय बिताएं। ऐसा न हो कि वो दिनभर अपने कमरे में रहे और आप अपने कमरे में। वो छुट्‌टी वाले दिन मायके चली जाये, तो आप दूसरी छुट्‌टी आने पर शॉपिंग करने। इस तरह छुट्‌टी होने के बावजूद आप साथ समय न बिता पायें। आपको तो किचन में मिलकर काम करना चाहिए। साथ सब्जी लेने जाना चाहिए। टीवी देखना चाहिए। घूमने जाना चाहिए। बस इतना ध्यान रखें कि इतनी ज्यादा बाचतीत भी न हो कि अपने राज उसे बता दें, मसलन शादी के पहले बॉयफ्रेंड था या मेरे पति का स्वभाव ऐसा है। कहीं बाद में झगड़ा हुआ, तो वह इस राज का फायदा उठा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत