न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानना चाहते हैं सामने वाला बोल रहा झूठ, इन संकेतों को देखते ही हो जाएं सतर्क

झूठ बोलना गलत बात होती है लेकिन लगभग हर कोई अपनी लाइफ में झूठ बोलता ही है। झूठ बोलना इंसानी फितरत है। झूठ बोलना और अपनी बात मनवाना शायद बहुत से लोगों की आदत होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jul 2023 8:32:34

जानना चाहते हैं सामने वाला बोल रहा झूठ, इन संकेतों को देखते ही हो जाएं सतर्क

झूठ बोलना गलत बात होती है लेकिन लगभग हर कोई अपनी लाइफ में झूठ बोलता ही है। झूठ बोलना इंसानी फितरत है। झूठ बोलना और अपनी बात मनवाना शायद बहुत से लोगों की आदत होगी। लेकिन ऐसे कई तरह के लोग होते हैं जो काफी झूठ बोलते हैं और सामने वाले को भनक भी नहीं लगने देते हैं। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि झूठ बोलना बहुत आसान काम है, लेकिन वास्तव में यह एक बहुत जोखिम भरा और मुश्किल काम होता है। क्योंकि कोई भी इंसान झूठ बोलने में कितना ही पारंगत क्यों ना हो, वह इस दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठता हैं जो उनके झूठ को दर्शा देता हैं। अगर आप धोखे से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे संकेतों को जानें जो झूठ बोल रहे इंसान की पहचान करने में मददगार साबित होते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

detecting lying,signs of deception,how to spot a liar,identifying dishonesty,lying body language,deceptive behavior cues,truth vs. lies: recognizing the difference,uncovering lies and deceit,liar detection techniques,reading peoples lies

खुजलाना और हिलते-डुलते रहना

ये आपने खुद भी नोटिस किया होगा कि जब आप झूठ बोलते हैं, कभी अपना चेहरा छूते हैं, कभी सिर खुजाते हैं या यूं ही कुर्सी पर आगे-पीछे डोलते रहते हैं। एक रिसर्च में ये कहा गया है कि जब कोई झूठ बोलता है, उसके नर्वस सिस्टम का वो हिस्सा एक्टिवेट हो जाता है जो शरीर में गुदगुदी, खुजली या ऐसे सेंसेस पैदा करता है। इसी से निपटने से लिए इंसान अपनी जगह पर ही हिलता-डुलता रहता है।

चुराते है नजरें

झूठ बोलने वाला शख्स अपनी नजरे चुरा कर बात करता है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बताते समय नजर मिलाकर बात न करें यानी आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। सच बोलने वाला शख्स शांत होकर आत्मविश्वास के साथ आपकी आंखों में देखता है लेकिन झूठ बोलने वाला पार्टनर आंखों में देखते समय पैनिक हो सकता है या जबरदस्ती आंखों में देखने का प्रयास करता है।

detecting lying,signs of deception,how to spot a liar,identifying dishonesty,lying body language,deceptive behavior cues,truth vs. lies: recognizing the difference,uncovering lies and deceit,liar detection techniques,reading peoples lies

अपनी बातों में फसाएँगे

आप से झूठ बोलने वाला व्यक्ति आप को तरह तरह के बहाने बनाकर आप को टालता रहेगा, आपसे मीठी मीठी बातें करेंगे, आप से बहुत अच्छा बर्ताव करेगा और कभी कभी आप को भावनाओं में फसाकर अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा वो अपना झूठ छुपाने के लिए आपसे बहुत अच्छा बर्ताव करेंगे ताकि आप को उनपर किसी भी तरह का शक न हो।

शब्दों के चयन पर दें ध्यान

यदि आप किसी को ध्यान से सूने तो आपको उसी वक्त उसके सच झूठ का पता लग सकता है। क्योंकि झूठ बोलने वाले लोग ऐसे शब्दों का चयन करते हैं, जिससे कि आप पूरी बात को सुनने से पहले ही सच मान लें, जैसे कि मुझपर यकीन करों, मैं तुमसे झूठ क्यों बोलूंगा आदि। इसके अलावा वह कई बार अपने बोले हुए बातों को करेक्ट भी करते हैं।

अपने बालों से खेलना


एक रिसर्चर का ये भी कहना है कि जब कोई झूठ बोलता है तो वो उसे ढकने के लिए खुद को स्मार्ट और खूबसूरत दिखाने की कोशिश करता है। इसीलिए बात करते समय बार-बार अपने बालों से खेलना या होठों को दबाकर लिपस्टिक ठीक करना भी एक संकेत हो सकता है।

detecting lying,signs of deception,how to spot a liar,identifying dishonesty,lying body language,deceptive behavior cues,truth vs. lies: recognizing the difference,uncovering lies and deceit,liar detection techniques,reading peoples lies

आवाज का अंदाज

पार्टनर जब आपसे बात करें तो उनकी आवाज की पिच पर ध्यान दें। सच बोलने वाले आराम से बात करते हैं लेकिन जब लोग झूठ बोलते हैं तो उनकी आवाज सामान्य से ऊंची हो जाती है। हालांकि यकीन से नहीं कहा जा सकता कि वह झूठ ही बोल रहें होंगे लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है।

चेहरे पर पसीना आना

यदि आप ध्यान दे तो झूठ बोलते समय व्यक्ति के माथे पर पसीना दिखने लगता है। माथे पर पसीना घबराहट के काऱण भी आता है और यदि व्यक्ति झूठ बोलता है तो भी धोड़ी घबराहट तो होगी। अगर आप ध्यान से देखें तो उसके माथे पर थोड़ा पसीना तो दिखेगा।

गुस्सा करेंगे

झूठ बोलने वाले व्यक्ति से अगर आप किसी चीज़ के बारे में पूछोगे तो वो उल्टा आपके ऊपर ही गुस्सा हो जाएंगे और ऐसा पेश आएंगे की सबकुछ आपकी ही गलती है। तो जो व्यक्ति आपकी किसी भी तरह की गलती न होने पर भी आप पर गुस्सा कर रहा है और आप को गलत ठहराने की कोशिश कर रहा है तो ऐसे में वो व्यक्ति आपसे झूठ बोल रहा है।

detecting lying,signs of deception,how to spot a liar,identifying dishonesty,lying body language,deceptive behavior cues,truth vs. lies: recognizing the difference,uncovering lies and deceit,liar detection techniques,reading peoples lies

हाथ और उनका मूवमेंट

झूठे लोग अक्सर अपने वाक्य खत्म होने के बाद हाथों को हिलाते हैं, ना कि अन्य लोगों की तरह बातचीत के दौरान। वो कहती हैं कि जब कोई झूठ बोल रहा होता है तो उसके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है। इसीलिए हाथों का मूवमेंट अक्सर बात ख़त्म करने के बाद होता है। कई बार जब लोग कोई बात छिपा रहे होते हैं या सच्चाई का कुछ ही हिस्सा सामने रखते हैं, वो अपने हाथों को बिलकुल नहीं हिलाते। ट्रेसी अपने लेख में बताती हैं कि अक्सर ऐसे लोग अपने दोनों हाथों को जेब में डाल लेते हैं या टेबल के नीचे छिपाकर रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत