न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगल मॉम को भी है डेटिंग करने का हक, रखें इन बातो का ध्यान

महिलाओं को यह परेशानी होती हैं कि वे अपने डेटिंग पार्टनर और बच्चों में किस तरह तालमेल बैठा पाएंगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ डेटिंग टिप्स देने जा रहे हैं जो सिंगल मॉम के बहुत काम आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 7:28:04

सिंगल मॉम को भी है डेटिंग करने का हक, रखें इन बातो का ध्यान

जिंदगी कब कौनसा मोड़ ले लें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। अगर आप सिंगल मदर हैं तो पेरेंटिंग काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इस कठिनाइयों से भरी जिंदगी में एक हमसफर जरूरी होता हैं जो आपका साथ दें और मुश्किल भरे सफर को आसान बनाए। ऐसे में सिंगल मदर को भी हक है कि वह रोमांस करें और डेटिंग के लिए जाए। हांलाकि महिलाओं को यह परेशानी होती हैं कि वे अपने डेटिंग पार्टनर और बच्चों में किस तरह तालमेल बैठा पाएंगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ डेटिंग टिप्स देने जा रहे हैं जो सिंगल मॉम के बहुत काम आएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi,single mother dating tips

अपने समय के अनुसार शेड्यूल तय करें

एक बार जब आपको पता चल जाए कि आपके पास डेट करने के लिए पर्याप्त समय है और आप इसके लिए कुछ समय अलग करके निकाल सकते हैं, तभी आगे बढ़ें। क्योंकि आप जानती हैं कि आप सप्ताह में कितने दिनों को मैनेज कर सकती हैं और अपने लिए कितना समय निकाल सकती हैं। इससे आपकी सिरदर्दी भी थोड़ी कम हो जाएगी।

दोषी महसूस न करें

बेशक आप एक माँ हैं, लेकिन आप एक महिला भी हैं! आप किसी को डेट करके कुछ गलत नहीं कर रही हैं। आप एक आउटसाइड लाइफ को डिज़र्व करती हैं और यह आपको भी खुश रखेगा।

अपने आप पर गर्व करें

आप सिंगल मॉम हैं और इसके लिए बहुत हिम्मत और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। माफी मांगने के बजाय आपको खुद पर गर्व होना चाहिए। कई एकल माता-पिता को लगता है कि उन्हें खुद को समझाना होगा। आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है! अपने आप पर गर्व करें और यह आपकी पर्सनैलिटी में भी दिखाई देगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,single mother dating tips

झिझक छोड़ें

बहुत सारे लोगों को ऐसा लगता है कि सोसायटी इस फैसले से खुश नहीं होगी और आपके लिए सख्त भी हो सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप डेट पर नहीं जा सकतीं। आपको याद दिला दें कि आप एक मां होने के साथ ही एक इंसान भी हैं और एक रोमांटिक जीवन की इच्छा आपके मातृत्व को कम नहीं करेगा। बेशक, आपकी खुशी मायने रखती है।

अपने डेटिंग पार्टनर से कुछ न छिपाएं

जब आप ये जानती हैं कि आपके पास डेट पर जाने का समय है तो आप जरूर जाएं और अपने बच्चे के बारे में बिल्कुल न छिपाएं। याद रखें कि आप अपने स्पेशल वन को ये भी बताएं कि आप कौन हैं और आपके सिंगल मॉम होने की क्या वजह है।

बच्चों से परिचय कराते समय सावधान रहें

एक बार जब आप अपने नए साथी के बारे में आश्वस्त हो जाएं, उसके बाद ही उसे अपने बच्चों से मिलवाएं। उनसे पूछें कि क्या उनके कोई प्रश्न हैं। उन्हें आगामी मुलाकात के बारे में पहले से बता दें, उनकी शंका के बारे में जानने की कोशिश करें और फिर ज़रूरत के हिसाब से उन्हें आश्वस्त करें। उनकी पीठ पीछे झूठ न बोलें, क्योंकि आप ये कभी नहीं चाहेंगे कि वो उस देवी के किरदार की तरह ‘Never Have I Ever’ समझौता करने की स्थिति में आएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,single mother dating tips

जानें, समझे और संतुलन बनाए रखें

यदि आप प्यार में पड़ जाते हैं, तो अपना सारा खाली समय अपने नए पार्टनर के साथ बिताकर अपने बच्चों को अकेला महसूस न होने दें। यह न केवल आपके बच्चों में डर पैदा करेगा बल्कि उन्हें आपसे दूर भी कर सकता है। सही रणनीतियों के साथ, डेटिंग मज़ेदार और सशक्त हो सकती है, ठीक वैसे ही जैसे इसे महसूस करना चाहते हैं।

थोड़ा सेंसिटिव बनें

जब आप किसी को देखना शुरू करते हैं, तो यह आपके बच्चों के लिए एक बड़ा बदलाव होता है। इसलिए ऐसे काम न करें, जो बच्चे को परेशान कर सकता हैं, जैसे - विशेष रूप से अपने पार्टनर के साथ स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन। आप अपने बच्चे और उसकी स्थिति को सबसे अच्छी तरह से जानती हैं, इसलिए थोड़ा सेंसिटिव बनें और इसे स्टेप-बाय-स्टेप करें।

आहिस्ता-आहिस्ता चलें

एक सिंगल मॉम होने के नाते आप पर अपने बच्चे को आर्थिक और भावनात्मक सहयोग देने का दबाव काफी ज्यादा होता है और हो सकता है कि आप काफी लंबे समय के बाद किसी से रिलेशन में आए हों, इस रिश्ते को विकसित करने के लिए समय देना महत्वपूर्ण है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप फैसले लेने में जल्दबाज़ी करें। यहां तक ​​​​कि अगर आपका साथी आपको आधिकारिक तौर पर अपना जीवन साथी बनाने में जल्दबाजी करता है, तब भी इसे धीमे-धीमे ही अगले स्तर पर ले जाएं और पहले अपने बच्चों के साथ बंधन विकसित करने पर ध्यान दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर