न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली डेट पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, बिगड़ सकती हैं बनती हुई बात

नए दौर में लड़का और लड़की किसी रिश्ते में बंधने से पहले एक दूसरे को समझने के लिए एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं जिसे आज की भाषा में डेट भी कहा जाता हैं। जब आप किसी से मिलते हैं, तो यह आपको मौका देता है कि आप सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज को पढ़ सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 2:58:29

पहली डेट पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, बिगड़ सकती हैं बनती हुई बात

नए दौर में लड़का और लड़की किसी रिश्ते में बंधने से पहले एक दूसरे को समझने के लिए एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं जिसे आज की भाषा में डेट भी कहा जाता हैं। जब आप किसी से मिलते हैं, तो यह आपको मौका देता है कि आप सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज को पढ़ सकें। बात अगर पहले डेट की करें, तो अपनी पहली डेट को लेकर हर कपल उत्साहित रहता है। वह चाहते हैं कि पहली डेट पर पार्टनर को इम्प्रेस कर सकें, ताकि रिश्ता आगे बढ़ सकें। लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में अपनी पहली डेट पर कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जिसके कारण पहली डेट को आखिरी डेट में तब्दील होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कभी भी डेट पर जाते समय नहीं करनी चाहिए, खासतौर से पहली डेट पर।

effective dating tips,expert dating advice,successful dating strategies,top tips for dating,dating dos and donts,dating tips for beginners,proven dating tips for singles,ultimate guide to dating success,modern dating advice,dating tips for men/women,building healthy relationships,navigating the dating scene,dating tips for online dating,making a great impression on a date,enhancing your dating experience

एटिट्यूड में रहना

समय का पाबंद होना बहुत सेक्सी लगता है। लेकिन ये मुमकिन है कि एक व्यक्ति ट्राफिक या पार्किंग न मिलने के कारण कुछ मिनट लेट हो जाए। मगर जो ठीक बात नहीं है वो यह कि लेट होने के बाद कोई स्पष्टीकरण न देना या माफी न मांगना। इससे पता चलता है कि आप सामने वाले के समय की रिस्पेक्ट नहीं करते हैं और ये आपकी डेट के लिए रेड फ्लैग के समान है। अगर वक्त रहते आप इस आदत को बदलते नहीं है तो आपको कभी भी किसी से वो प्यार नसीब नहीं होता है जिसकी तलाश आप कर रहे हैं।

​लोगों के प्रति अपमानजनक व्यवहार


दूसरों की भावनाओं की परवाह न करने वाला व्यक्ति कई बार सर्विस स्टाफ को हल्के में लेता हुआ दिखाई देता है। अगर आपका डेट सिक्यूरिटी गार्ड, दरबान, रेस्टोरेंट स्टाफ के प्रति अपमानजनक है, तो मुमकिन है कि उनका रवैया आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो। वे अपने मन में सब पर हावी होने वाला माइंडसेट बना लेते हैं। अगर आप अपने डेट को अपनी कार में ले जाते हैं और दूसरे ड्राइवर्स के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको संभलने की जरूरत है क्योंकि आपका यह व्यवहार कोई नहीं पसंद करने वाला है।

effective dating tips,expert dating advice,successful dating strategies,top tips for dating,dating dos and donts,dating tips for beginners,proven dating tips for singles,ultimate guide to dating success,modern dating advice,dating tips for men/women,building healthy relationships,navigating the dating scene,dating tips for online dating,making a great impression on a date,enhancing your dating experience

​सिर्फ अपने गुणगान करना

क्या आपका पार्टनर सिर्फ अपने ही बारे में बोलता रहता है? क्या वे आपसे कुछ सवाल नहीं पूछते और आपको बोलने का मौका नहीं देते। तो यह एक रेड साइन है। ऐसा नहीं है कि जो लोग बहुत ज्यादा सवाल पूछते हैं, वो अच्छी बात है। लेकिन सिर्फ अपने ही गुणगाना करना भी सही नहीं। पहली डेट पर सामने वाले को जानने की इच्छा भी होनी चाहिए। अगर आपकी पर्सनालिटी ऐसी नहीं है, तो जाहिर है कि आपमें शायद ही कोई दिलचस्पी दिखाए।

गलत शब्दों में बातचीत करना

लड़के अक्सर अपशब्दों का उपयोग करते हैं। दोस्तों या करीबियों से जिस लहजे में बात करते हैं, उस लहजे में पहली ही डेट पर बात न करें। जैसे हैं, वैसे ही रहने की कोशिश करें लेकिन बातों में ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचें, जिससे लड़की के सामने आप का इंप्रेशन खराब हो जाए। सम्मान पूर्वक बात करें। गलत बातें करने से बचें। पहली ही डेट पर लड़की से ऐसा कुछ न पूछें जो उन्हें असहज कर दे।

effective dating tips,expert dating advice,successful dating strategies,top tips for dating,dating dos and donts,dating tips for beginners,proven dating tips for singles,ultimate guide to dating success,modern dating advice,dating tips for men/women,building healthy relationships,navigating the dating scene,dating tips for online dating,making a great impression on a date,enhancing your dating experience

उंगली दिखाकर बात करना

उंगली दिखा-दिखाकर बात करने की आदत को बहुत ही खराब माना जाता है। हालांकि, कई बार हम अंजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं। उंगली के इशारों को गलत माना जाता है। ऐसे में आपका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उंगली दिखाकर बात करने से सामने वाले को लग सकता है कि आप हावी होने वाले स्वभाव के व्यक्ति हैं। इसलिए जब भी अपनी बातों को रखें, तो पूरी हथेलियों का इस्तेमाल करें।

​अनकंफर्टेबल फील कराना

अगर आपकी डेट अच्छी चल रही है, तो संभव है कि आप कुछ और समय एक साथ बिताना चाहेंगे। लेकिन हमारी राय में, डेट पर साथी की सेफ्टी का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। भले ही यह आपको आकर्षक लग सकता है, लेकिन एक सुनसान सड़क पर टहलने जैसा सुझाव देना आप दोनों को खतरे में डाल सकता है। ऐसा कुछ भी जो उन्हें अनकंफर्टेबल फील कराएगा, उन्हें आपसे दूर करने में देर नहीं लगाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत