न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें पहली डेट पर ये गलतियां, बिगड़ सकती है बनी हुई बात

शादी चाहे लव हो या अरेंज आज के समय में कपल को रिश्ते में बंधने से पहले मन में कई विचारों के साथ एक-दूसरे के मन को बेहतर तरीके से समझने के लिए डेट पर जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jul 2023 11:56:23

ना करें पहली डेट पर ये गलतियां, बिगड़ सकती है बनी हुई बात

शादी चाहे लव हो या अरेंज आज के समय में कपल को रिश्ते में बंधने से पहले मन में कई विचारों के साथ एक-दूसरे के मन को बेहतर तरीके से समझने के लिए डेट पर जाना चाहिए। आमतौर पर किसी स्पेशल रिलेशनशिप की शुरूआत डेट से ही होती है। ये मुलाकात पूरी लाइफ याद रहती है। अक्सर लड़के-लड़कियां अपने पहले डेट को लेकर बहुत उत्तेजित होते हैं और मिलने वाले पार्टनर को स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं। पहली मुलाकात को खास बनाने के लिए कई लोई अलग-अलग तरीके आजमाते हैं। लेकिन कई बार इस दौरान लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से बनी हुई बात भी बिगड़ सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहली डेट पर नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

dating mistakes to avoid,common dating mistakes,avoiding dating pitfalls,dating blunders to steer clear of,mistakes to avoid in relationships,dating dos and donts,relationship mistakes to watch out for,tips for successful dating,dating advice for avoiding mistakes,building healthy relationships: avoiding common dating errors

कटु शब्दों का प्रयोग

जब भी अपनी पहली डेट पर जाएं तो आपके पास शायद बात करने के लिए ज्यादा कुछ न हो। लेकिन जब भी अपना मुंह खोलें तो बहुत सोच-संभालकर। ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें, जिसकी वजह से सामने वाले व्यक्ति को बुरा लगे और ठेस पहुंचे। ज्यादातर मौकों पर आपके कहे कटु शब्द आपके रिश्ते को बनने से पहले बिगाड़ने का काम करते हैं।

खामियां न तलाशें

कपल्स में अक्सर काफी चीजें सेम होने के बावजूद कई आदतें डिफरेंट होती हैं। ऐसे में कुछ कपल्स छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। मगर डेट के दौरान अपने पार्टनर की खामियां तलाशने से बेहतर होगा कि आप उनकी अच्छाईयों पर फोकस करें।

dating mistakes to avoid,common dating mistakes,avoiding dating pitfalls,dating blunders to steer clear of,mistakes to avoid in relationships,dating dos and donts,relationship mistakes to watch out for,tips for successful dating,dating advice for avoiding mistakes,building healthy relationships: avoiding common dating errors

न करें एक्स के बारे में बातें

पहली डेट को लेकर एक्साइटमेंट के चक्कर में हर एक बात बताने और पूछने की गलती न करें। मतलब लॉयल और झूठ न बोलना अच्छी बात है लेकिन पहली डेट में इतना खुलना सही नहीं। तो न ही अपने एक्स के बारे में बताएं और बात करें और न सामने वाले से ये सब पूछने की गलती करें।

सम्मान देना न भूलें

आप जब किसी के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान देना है कि उन्हें सम्मान देना है। जैसे- आप उन्हें अपनी कार में बैठा रहे हैं, तो उनके लिए कार का गेट खोलें, किसी होटल में कुर्सी पर पहले खुद न बैठें बल्कि पहले उन्हें बैठाएं, उनकी इच्छाओं को जानें और उनका सम्मान करें आदि। ऐसा करने से भी आपकी बात बन सकती है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसका होने वाला पार्टनर उनका सम्मान करें।

​एटिट्यूड में रहना

समय का पाबंद होना बहुत सेक्सी लगता है। लेकिन ये मुमकिन है कि एक व्यक्ति ट्राफिक या पार्किंग न मिलने के कारण कुछ मिनट लेट हो जाए। मगर जो ठीक बात नहीं है वो यह कि लेट होने के बाद कोई स्पष्टीकरण न देना या माफी न मांगना। इससे पता चलता है कि आप सामने वाले के समय की रिस्पेक्ट नहीं करते हैं और ये आपकी डेट के लिए रेड फ्लैग के समान है। अगर वक्त रहते आप इस आदत को बदलते नहीं है तो आपको कभी भी किसी से वो प्यार नसीब नहीं होता है जिसकी तलाश आप कर रहे हैं।

dating mistakes to avoid,common dating mistakes,avoiding dating pitfalls,dating blunders to steer clear of,mistakes to avoid in relationships,dating dos and donts,relationship mistakes to watch out for,tips for successful dating,dating advice for avoiding mistakes,building healthy relationships: avoiding common dating errors

बार बार न देखें फोन

लगातार अपने फोन को देखना या बार-बार आपके फोन में रिंग बजना। कोशिश करें कि अगर आप पहली डेट पर जा रहे हैं तो अपने फोन को साइलेंट कर दें क्योंकि बातचीत के बीच में लगातार फोन आना यह एक खराब संकेत माना जाता है। इसका मतलब कि आप उस व्यक्ति का सम्मान नहीं करते हैं और आप फोन को ज्यादा अहमियत देते हैं।

दिखावा न करें

कई लोग अपनी पहली डेट में सामने वाले शख्स को इंप्रेस करने के लिए दिखावा करने लगते हैं, लेकिन ये गलत है क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। आपकी बातों से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप दिखावा कर रहे हैं और आपकी ये आदत आपकी डेट को अच्छा बनाने में मदद कर सकती है। पहली डेट पर सामने वाले को जानने की इच्छा भी होनी चाहिए। अगर आपकी पर्सनालिटी ऐसी नहीं है, तो जाहिर है कि आपमें शायद ही कोई दिलचस्पी दिखाए।

dating mistakes to avoid,common dating mistakes,avoiding dating pitfalls,dating blunders to steer clear of,mistakes to avoid in relationships,dating dos and donts,relationship mistakes to watch out for,tips for successful dating,dating advice for avoiding mistakes,building healthy relationships: avoiding common dating errors

लिमिट से ज्यादा ड्रिंक कर लेना

कई सारे कपल अपनी पहली डेट के लिए डांस बार को चूज करते हैं। इस वेन्यू को चुनने और थोड़ी ड्रिंक में कोई बुराई भी नहीं है। समस्या तब हो जाती है, जब आप नशे में टल्ली हो जाते हैं। इससे आपका अपने ऊपर कंट्रोल नहीं रहता है और आप कुछ से कुछ हरकतें करने लगते हैं। जिससे आपके पार्टनर के मन में आपके प्रति गलत धारणा बन जाती है, जो कई बार रिश्ते को भी खत्म कर देती है।

जबरदस्ती टच करने की कोशिश करना

पहली डेट को आमतौर पर एक-दूसरे को जानने के रूप में जाना जाता है। हालांकि कुछ लोग पहली डेट पर ही कंट्रोल खोने लगते हैं और पार्टनर को जबरदस्ती टच करने की कोशिश करते हैं। यह एक बड़ी गलती होती है। आप भूलकर भी ऐसा न करें और पार्टनर से हल्की-फुल्की बातें करके पहले एक-दूसरे पर भरोसा पैदा करने की कोशिश करें। जब पार्टनर आपके साथ सहज हो जाए तो अगली डेट में आप बात को थोड़ा आगे बढ़ाने की पहल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती