न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेमी युगल के लिए प्रेरणादायक जोड़ी हैं राधा-कृष्ण, उनसे जरूर सीखें प्यार की ये बातें

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर प्रेमी युगल को राधा-कृष्ण से सीखने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 9:24:02

प्रेमी युगल के लिए प्रेरणादायक जोड़ी हैं राधा-कृष्ण, उनसे जरूर सीखें प्यार की ये बातें

जब भी कभी प्यार की मिसाल दी जाती हैं तो राधा-कृष्ण का नाम जरूर लिया जाता हैं। राधा और कृष्ण न सिर्फ एक दूसरें के नाम को पूरा करते हैं बल्कि वह एक दूसरों के बिना भी अधूरें हैं। आज के समय में जहां रिश्तों में ठहराव और समर्पण खोता दिखाई दे रहा हैं, वहां आज भी राधा-कृष्ण के प्यार की मिसाल दी जाती हैं। पुराणों के मुताबिक, हर प्रेमी युगल की तरह वह भी एक दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे, विवाह करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका। लेकिन आज वे एक सच्चे प्यार का उदाहरण जरूर बने हुए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर प्रेमी युगल को राधा-कृष्ण से सीखने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

couple things to learn from radha krishna,mates and me,relationship tips

पार्टनर के लिए समर्पण का भाव रखें

राधा शक्ति का अवतार मानी जाती हैं। कहा जाता है राधा, कृष्ण के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थीं। वृंदावन के माखन चोर जब भी बांसुरी बजाया करते थे, राधा उनकी धुन में पूरी तरह खो जाती थीं और खुद को नाचने से रोक नहीं पाती थीं। तो आप भी अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित रहें, अपने हाव-भाव में अपने इस भाव को दिखाएं।

अलग नहीं, एक बनकर जिएं

कृष्ण और राधा ने अपने प्रेम से यह बताया कि वह दोनों अलग नहीं है। कृष्ण अगर शरीर हैं तो राधा आत्मा हैं। कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। उनमें से एक कहानी के मुताबिक, कान्हा के मथुरा जाने से पहले एक बार राधा रानी ने कृष्ण से पूछा कि वह उनसे विवाह क्यों नहीं कर सकते? इस पर कृष्ण ने कहा कि कोई अपनी आत्मा से विवाह करता है क्या। कृष्ण के इस जवाब से स्पष्ट है कि वह राधा जी से इतना प्रेम करते थे कि उनके लिए राधा उनका हृदय व आत्मा बन गईं थीं, जो हमेशा उनके साथ रहती थीं।

एक दूसरे की ताकत बनें

आजकल के रिश्ते में एक ये बात आम देखी जाती है कपल्स एक दूसरे की ताकत नहीं बल्कि कमजोरी बन जाते हैं। लेकिन असल में तो यह प्रेम नहीं है। प्रेम तो वो है जिसमें हम एक दूसरे की ताकत बनते हैं और एक दूसरे को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं इसलिए अपने पार्टनर को कमजोर नहीं बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर उसे ताकतवर बनाएं।

couple things to learn from radha krishna,mates and me,relationship tips

प्यार में नहीं होती कोई शर्त

प्रेम किसी से भी हो सकता है। प्रेम के बीच कभी आयु का बंधन नहीं होता। राधा रानी श्रीकृष्ण से आयु में बड़ी थीं, फिर भी कान्हा राधा से बहुत स्नेह करते थे। उन दोनों के लिए आयु कोई मायने नहीं रखती थी। इसी तरह कई विद्वानों के मुताबिक राधा दूध की तरह गोरी और सुंदर थीं, वहीं कान्हा सांवले थे। फिर भी दोनों एक दूसरे को भा गए। प्रेम हृदय से होता है, शक्ल और उम्र से नहीं।

धीरज से लें काम

राधाकृष्ण का प्रेम हमें धीरज की सीख भी देता है। आजकल हर एक रिश्ते में लड़ाई होती है कईं बार ऐसा देखा जाता है कि उस रिश्ते को संवारने की जगह हम इसे तोड़ देते हैं। अगर एक गुस्से में बात कर रहा है तो यह दूसरे की जिम्मेदारी है कि वह शांत रहे और इस बंधन को टूटने से बचाए। ऐसा करने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे और न ही आपके मान को कोई ठेस पहुंचेगी। इसलिए हमेशा धीरज से काम लें।

प्रेम में त्याग करना सीखें

सच्चे प्यार की परिभाषा को समझें। प्यार करने का अर्थ यह नहीं होता कि आप उनके साथ ही रहें। यह राधा-कृष्ण की कहानी से अच्छा आपको कौन समझा सकता है। जब कृष्ण को वृंदावन छोड़ना था जब उन्हें पता था कि उन्हें अपना सबकुछ यहीं छोड़ कर जाना होगा। वो जानते थे कि उन्हें राधा को भी छोड़ना होगा। राधा जानती थीं कि कृष्ण उनसे शादी नहीं कर पाएंगे और ना ही शारीरिक रूप से उनके साथ मौजूद होंगे। लेकिन वो जानती थीं कि दोनों की आत्मा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती