न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अभी-अभी हुआ हैं आपके दोस्त का ब्रेकअप, इन तरह निभाएं अपनी दोस्ती का फर्ज

ब्रेकअप आज के समय में बेहद आम शब्द हो गया हैं जिसमें लोग अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल नहीं होते हैं तो उनसे दूरी बना लेते हैं। ब्रेकअप किसी के लिए भी आसान नहीं होता हैं और यह आपकी जिंदगी का सबसे खराब वक्त होता है। ऐसे समय में जरूरत होती हैं किसी अपने की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 4:27:55

क्या अभी-अभी हुआ हैं आपके दोस्त का ब्रेकअप, इन तरह निभाएं अपनी दोस्ती का फर्ज

ब्रेकअप आज के समय में बेहद आम शब्द हो गया हैं जिसमें लोग अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल नहीं होते हैं तो उनसे दूरी बना लेते हैं। ब्रेकअप किसी के लिए भी आसान नहीं होता हैं और यह आपकी जिंदगी का सबसे खराब वक्त होता है। ऐसे समय में जरूरत होती हैं किसी अपने की। ऐसे में अगर आपके किसी दोस्त का भी ब्रेकअप होता हैं तो यह बेस्ट समय होता हैं अपनी दोस्ती का फर्ज निभाने का। आपके दोस्त के लिए ये समय काफी गंभीर हो सकता है। आप अपने दोस्त की बातों और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप इस समय में अपने दोस्त की मदद कर सकते हैं और उन्हें संभाल सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

breakup tips in hindi,relationship tips,relationship,consoling friend

अपने भावनाओं को समझें

अगर आपके दोस्त का ब्रेकअप हुआ है तो इस बात को लेकर उसकी आलोचना ना करें, ना ही बेकार में उसकी गलतियां निकालें। अगर दोस्त को कोई गलती है तो उसे दोस्त होने के नाते जरूर बताएं, लेकिन गलतियां बताने में जल्दबाजी ना करें, इसे संभलने के लिए थोड़ा समय दें। ब्रेकअप के तुरंत बाद इन मुद्दों पर बात करने से बचें।

उसकी बातें सुने


आप अपने दोस्त को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए कोशिश करें। आप उससे बहस भूल कर भी न करें, ऐसे में वो अपने आप को गलत समझ कर कोई गलत कदम भी उठा सकता है। आप उससे बस उसका दर्द बांटने में साथ दें। यानि आप उसके ब्रेकअप और रिलेशनशिप के बारे में बाते सुने जब तक वो बताए।

सकारात्मक सोचने की सलाह दें

अपने दोस्त को साकारात्मक सोचने की सलाह दें। इस बात ज्यादा जोर दें कि जो हुआ वो उसके भविष्य के लिए सही है, आगे चलकर ज्यादा तकलीफ झेलने से बेहतर था की अभी चीजें सुलझ गई। जो होता है अच्छा के लिए होता है जैसी कहावतों को याद दिलाएं। अपने दोस्त से जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है और इस तरह की परिस्थितियां आपको मजबूत बनाती है जैसी बातें करें।

उनका साथ दें


कई लोग अक्सर ब्रेकअप या फिर रिश्ता खत्म करने के बाद रोते हैं। कई लोग ब्रेकअप करने के बाद गुस्से में होते हैं। लेकिन आप अपने दोस्त को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करें। आप उसके सामने बिलकुल भी उसके एक्स पार्टनर की बात न करें। आप बस उसकी बातों के मुताबिक उसे संभालें। ऐसे समय में वो आपको अपने सामने देखकर आपको ही सबकुछ मानेगा, तो आप कोशिश करें की उसे पूरी तरह से शांत कराएं और उसे भरोसा दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं।

breakup tips in hindi,relationship tips,relationship,consoling friend

कुछ गलत न बोलें

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग अपने दोस्त के पास जाकर अपने पार्टनर के बारे में बातें बताते हैं। लेकिन आप इस बात का जरूर ध्यान रखें की आप बिलकुल भी कुछ ऐसा न बोले जिससे आपके दोस्त को बुरा लगें। इससे आपकी दोस्ती भी खत्म हो सकती है। आप कोशिश करें की आप बस उनके साथ है और जो उसके साथ हुआ है उसका दुख आपको भी है।

उन्हें खुश रखने की कोशिश करें


अपने दोस्त को खुश रखने की कोशिश करें। अपने दोस्त को बारह घुमाने ले जाए, पार्टी या किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने को कहे। ऐसी चीजों के बारे में बात करें जो आपके दोस्त को खुश रखें और उसके ब्रेकअप से उसका ध्यान हटाएं।

पसंदीदा काम के लिए प्रेरित करें

ब्रेकअप या फिर रिश्ता खत्म करना बहुत ही दर्द भरा होता है। इससे निकलने का तरीका यहीं है की आप उसे किसी चीज के लिए प्रेरित कर सकते हैं। अगर आप उसे किसी परीक्षा या फिर पढ़ाई या नौकरी के लिए प्रेरित करेंगे तो ये ब्रेकअप के दर्द से निकालने में उसकी मदद करेगा। ये एक तरीके का बहुत ही पॉजिटिव तरीका है। अक्सर जब ब्रेकअप होते हैं तो लोग कहते हैं कि अब उन्हें बस अपनी नौकरी को लेकर मेहनत करनी है, तो आप भी ऐसी चीजों का ही जिक्र कर उसे इस दर्द से निकालने का काम कर सकते हैं।

अनुभवी काउंसलर के पास लेकर जाए

ब्रेकअप का इंसान के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। कई लोग इससे उबर नहीं पाते और खुद को ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ऐसी स्थिति में अपने दोस्त को अकेला ना छोड़े, ना ही उसे अनदेखा करें। ऐसी स्थिति में आप अपने दोस्त को किसी काउंसलर के पास भी ले जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप