न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रखने जा रहे हैं बुजुर्गों के लिए केयरटेकर, हायर करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

पहले के समय में संयुक्त परिवार को प्राथमिकता दी जाती थी जहां घर के बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कई लोग उपलब्ध होते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jul 2023 9:55:53

रखने जा रहे हैं बुजुर्गों के लिए केयरटेकर, हायर करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

पहले के समय में संयुक्त परिवार को प्राथमिकता दी जाती थी जहां घर के बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कई लोग उपलब्ध होते थे। लेकिन आजकल के समय में एकल परिवार ज्यादा देखने को मिलते हैं जो कि लोगों की मजबूरी या उनकी सोच के चलते हो रहा हैं। ऐसे में लोग अपनी बीजी लाइफस्टाइल के चलते, चाहते हुए भी बुजुर्गों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। घर के बुजुर्गों को देखभाल उस तरह से नहीं हो पाती है, जैसे इस उम्र में आकर उन्हें केयर की जरूरत होती है। ऐसे में कई लोग अपने पैरेंट्स को स्वस्थ रखने या फिर उन्हें सहारा देने के लिए केयरटेकर रखना पसंद करते हैं। लेकिन आपको समझने की जरूरत हैं कि केयरटेकर रखने से पहले उसकी परख सही से होनी चाहिए, क्योंकि यह आपके पेरेंट्स की सेहत का सवाल हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे जरूरी टिप्स जिनका ध्यान केयरटेकर हायर करने के दौरान रखना चाहिए।

hiring a caregiver for parents,things to consider before hiring a caregiver,tips for hiring a parent caregiver,parent caregiver hiring considerations,responsibilities of hiring a caregiver for parents,parent caregiver selection process,factors to consider when hiring a parent caregiver,qualities to look for in a parent caregiver,screening and interviewing parent caregivers,important considerations in hiring a parent caregiver

इच्छा और लगन है जरूरी

बुजुर्गों के लिए केयरटेकर हायर करने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि केयरटेकर बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए तत्पर है या नहीं। इसके लिए केयरटेकर से बैठ कर बात करें और उसकी लगन को परखने के लिए बुजुर्गों की परेशानी से जुड़े सवाल पूछें। जिससे आप केयरटेकर की आत्मीयता का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। आपको ये भी देखना होगा कि केयर टेकर को मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़े काम आते हों।

विकल्प रखना न भूलें

बुजुर्गों की देखभाल के लिए केयरटेकर हायर करने से पहले नर्सिंग केयर प्रोवाइडर कंपनी से बैकअप के विषय में जरूर बात कर लें। केयरटेकर के छुट्टी लेने या उसकी गैरमौजूदगी में किसी दूसरे विकल्प को हमेशा तैयार रखें।

hiring a caregiver for parents,things to consider before hiring a caregiver,tips for hiring a parent caregiver,parent caregiver hiring considerations,responsibilities of hiring a caregiver for parents,parent caregiver selection process,factors to consider when hiring a parent caregiver,qualities to look for in a parent caregiver,screening and interviewing parent caregivers,important considerations in hiring a parent caregiver

केयर टेकर का बुजुर्गों के साथ व्यवहार

बड़े बुजुर्गों के टैकल करना आसान नहीं होता है वो इस ऊम्र में आकर एक छोटे से बच्चे जैस हो जाते हैं। आपको ये देखना होगा कि केयर टेकर या फिर नर्स आपके घर के बुजुर्ग को कैसे टैकल करते हैं। उनकी बातों को सुनना और समझना काफी जरूरी है। साथ ही ये भी देखना होगा कि वो बुजुर्गों के साथ व्यवहार कैसे करते हैं। इससे आप केयर टेकर के बिहेवियर का अंदाजा लगा सकते है।

फीडबैक लेना न भूलें


बुजुर्गों के लिए केयरटेकर हायर करते समय आप कुछ लोगों का फीडबैक भी ले सकते हैं। इसके लिए केयरटेकर ने पहले जहां काम किया है आप उन लोगों से कॉनटेक्ट करके केयरटेकर के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही बुजुर्गों की सेफ्टी भी इंश्योर कर सकते हैं।

फर्स्ट ऐड की हो जानकारी

केयरटेकर को इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए की जब अचानक से किसी तरह की आपके पैरेंट्स को परेशानी हो तो उस समय कौन सी दवाई देनी चाहिए या फिर उस समय क्या करना चाहिए। इससे आपके पैरेंट्स को अगर किसी तरह की कोई दिक्कत होती है तो वह उसे संभालने से पीछे न हटे। अगर आपके पैरेंट्स को अचानक कुछ हो जाए तो उसे इस बात का अनुभव होना चाहिए की उस समय क्या करें।

hiring a caregiver for parents,things to consider before hiring a caregiver,tips for hiring a parent caregiver,parent caregiver hiring considerations,responsibilities of hiring a caregiver for parents,parent caregiver selection process,factors to consider when hiring a parent caregiver,qualities to look for in a parent caregiver,screening and interviewing parent caregivers,important considerations in hiring a parent caregiver

इमरजेंसी से निपटने में सक्षम

बुढ़ापे में बुजुर्गों का ख्याल रखना आसान नहीं होता है। खासकर जब बुजुर्गों की तबीयत आचानक खराब हो जाए, तो एक अच्छी और अनुभवी केयरटेकर ही ऐसी प्रॉब्लम से डील कर सकता है। इसलिए केयरटेकर हायर करते समय बुजुर्ग की सारी जानकारी केयरटेकर को दे दें और उनसे गंभीर परिस्थिति से निपटने के संदर्भ में सवाल पूछना न भूले। आपके केयरटेकर को गाड़ी चलानी आनी चाहिए जो कि आपके पैरेंट्स के लिए काफी जरूरी है। क्योंकि जब आप अपने पैरेंट्स के साथ न रहे तो केयरटेकर उन्हें आसानी से ले जाए जहां उन्हें जाना हो।

केयरटेकर की मेडिकल हिस्ट्री

बढ़ती उम्र के साथ इम्यून सिस्टम भी काफी कमजोर होने लगता है जिसके कारण सेहत जल्दी खराब होने लगती है। हम अपने पैरेंट्स के स्वस्थ रहने की हमेशा उम्मीद करते हैं। इसके लिए आप चाहेंगे की आपके पैरेंट्स के आसपास वो न रहें जिनसे किसी तरह के कीटाणु आपके पैरेंट्स तक पहुंचे। इसलिए आप केयरटेकर से उसकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर जानने की कोशिश करें। केयरटेकर किसी बीमारी या फिर किसी चीज से पीड़ित हो तो आप उन्हें रखने से पहले सोच लें।

क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो
इन सबसे अलावा आप इस बात का जरूर ख्याल रखें की आपके पैरेंट्स का जो ख्याल रखने के लिए आया है उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड न हों। यह जरूरी इसलिए भी है क्योंकि यह आपके घर में रहकर आपके पैरेंट्स की देखभाल करेंगे। जिसके लिए नए शख्स के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी होता है की वह आपके लिए किसी तरह के खतरे को न पैदा करे। आपने जो केयरटेकर रखा है आप उसकी पुलिस वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत