न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स की परेशानी बन चुकी हैं बच्चों के मोबाइल-टीवी की लत, इन तरीकों से छुड़ाएं इसे

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों के मोबाइल-टीवी की लत छुड़ाने में मदद हो सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 5:13:43

पेरेंट्स की परेशानी बन चुकी हैं बच्चों के मोबाइल-टीवी की लत, इन तरीकों से छुड़ाएं इसे

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों की अच्छी परवरिश करते हुए उनमें अच्छी आदतें विकसित की जाएं। लेकिन आज के समय में अधिकतर पेरेंट्स की चिंता बन चुकी हैं बच्चों के मोबाइल-टीवी की लत। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बच्चों का मोबाइल-टीवी से खास लगाव हो चला है। आज हर माता-पिता की एक ही शिकायत है कि उनका बच्चा घंटों इनसे चिपका रहता है। हांलाकि जाने-अंजाने में बच्चों को इनकी लत लगवाने वाले भी पेरेंट्स ही होते हैं। बच्चों को यह लत शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर रही हैं। देखा जा रहा हैं कि बच्चों में अनिद्रा, गुस्सा, चिडचिडापन आने लगता हैं। समय रहते बच्चों को इनसे दूर करना जरूरी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों के मोबाइल-टीवी की लत छुड़ाने में मदद हो सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

childrens mobile tv addiction has become a problem for parents get rid of it in these ways,mates and me,relationship tips

सेट करें एग्जाम्पल

बच्चे घरवालों को देखकर ही चीजें सीखते हैं। अगर वे आपको न्यूजपेपर या किताबें पढ़ते देखेंगे तो उन्हें ऐसा करना पसंद आएगा। वहीं अगर आप उनके सामने हर वक्त टीवी या मोबाइल देखेंगे तो उन्हें भी इसकी लत लग जाएगी। बच्चे अक्सर पेरेंट्स को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सुबह उठने के बाद फोन इस्तेमाल करने से बचें और बच्चों को भी सुबह फोन यूज करने से रोकें। साथ ही बच्चों के सामने फोन में सोशल मीडिया पर रील्स ना देखें। इससे बच्चों की भी रील्स देखने में दिलचस्पी बढ़ने लगती है।

बच्चों को दें वक्त

बच्चे खाली वक्त बिताने के लिए मोबाइल और टीवी देखना शुरू करते हैं और ज्यादातर समय बिताने के कारण उनको लत लग जाती है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चे के साथ कुछ वक्त बिताएं। बच्चा जब माता पिता के साथ व्यस्त रहेगा तो टीवी या मोबाइल से दूर होने लगेगा। इससे उसके दिमाग का भी बेहतर विकास हो पाएगा।

childrens mobile tv addiction has become a problem for parents get rid of it in these ways,mates and me,relationship tips

बच्चों से करें बात

बच्चों से पूछें कि उन्हें कौन से प्रोग्राम्स पसंद हैं। उनके साथ कुछ दिन प्रोग्राम देखें अगर आपको लगता है कि ये बच्चे के लिए ठीक नहीं तो उन्हें दूसरे प्रोग्राम्स दिखाएं। उन्हें समझाएं भी कि आपने ऐसा क्यों किया। उन्हें कभी इस बात को लेकर डांटें नहीं।

बच्चे को सिखाएं नई चीजें

बच्चे को टीवी या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर करने के लिए उन्हें कुछ अच्छी चीजों को सीखने के लिए प्रेरित करें। जैसे उनकी हॉबी या रुचि को समझें और उस ओर प्रोत्साहित करें। सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग या धार्मिक चीजों से बच्चों को जोड़ें। बच्चों का समय जब इस तरह की एक्टिविटी में लगेगा तो वह खाली वक्त में टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करने के बजाय अपनी रूचि के कार्यों में समय देंगे।

childrens mobile tv addiction has become a problem for parents get rid of it in these ways,mates and me,relationship tips

फिजकल एक्टिविटी कराएं

बच्चों को फोन में गेम खिलाने के बजाए, उन्हें इनडोर और आउटडोर गेम खेलने को कहें। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए घर में उनके साथ गेम खेलने की कोशिश करें। साथ ही बच्चों को बाहर दोस्तों के साथ खेलने की भी सलाह दें।

काम में करें व्यस्त

बच्चा जब भी आपसे मोबाइल देने की जिद करे, तो ऐसे में आप किसी बहाने से उसको काम पर लगा सकते हैं। इससे बच्चा व्यस्त हो जाएगा और कुछ देर के लिए मोबाइल को भूल जाएगा। इसके लिए आप बच्चों से आर्ट और क्राफ्ट जैसी कुछ इंटरेस्टिंग चीजें भी करा सकते हैं।

childrens mobile tv addiction has become a problem for parents get rid of it in these ways,mates and me,relationship tips

समय तय करें

बच्चों में टीवी या मोबाइल की बहुत अधिक लत लग रही हो, तो इसे ठीक करने के लिए उनका टीवी देखने या मोबाइल इस्तेमाल करने का एक समय फिक्स कर दें। अगर आपके बच्चे को मोबाइल फोन की आदत पड़ चुकी है, तो बच्चों से अचानक फोन छीनने के बजाए उनकी आदत को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। इसके लिए आप बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल करने का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। उनका समय इस ओर धीरे धीरे कम करने की कोशिश करें। एक बार में उनसे मोबाइल छीन लेने से आदते ठीक नहीं होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत