न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे भी सिखाते हैं बड़ों को जिन्दगी के ये जरूर सबक, जानें और अपनाएं

अगर आपका बच्चा आपसे कुछ कह रहा है, या वह कुछ सुझाव भी दे रहा है तो सुनिए क्योंकि यह आपकी जिंदगी का सबसे सही फैसला साबित हो सकता हैं। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने बच्चों से सीख सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 9:05:17

बच्चे भी सिखाते हैं बड़ों को जिन्दगी के ये जरूर सबक, जानें और अपनाएं

छोटे बच्चे बहुत मासूमियत के साथ अपना बचपन बिताते हैं जहां उनके मन में बड़ों की तरह कोई छल-कपट नहीं होता है। वे अपने बचपन का हर लम्हा खुलकर जीना चाहते हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों को कई चीजें सिखाते हैं, लेकिन बच्चों के बचपन की मासूमियत भी आपको जिंदगी जीने के कई सबक सिखा सकती हैं। जी हां, कुछ बातों में बच्चों को अपना गाइड बना लें तो कई समस्याओं का हल चुटकियों में हो जाता हैं। अगर आपका बच्चा आपसे कुछ कह रहा है, या वह कुछ सुझाव भी दे रहा है तो सुनिए क्योंकि यह आपकी जिंदगी का सबसे सही फैसला साबित हो सकता हैं। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने बच्चों से सीख सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

lessons children teach adults,what children can teach adults about life,life lessons elders learn from children,how kids inspire and teach elders,important lessons children impart to elders,what adults can learn from children,valuable life lessons from children to elders,ways children educate elders on life,children’s wisdom for adults,life insights adults gain from kids,how children influence elders positively,teaching moments from kids to adults,lessons kids can teach their elders,the wisdom of children for adults,elders learning life lessons from children,what elders learn from children’s perspective,children’s lessons on life for adults,inspirational teachings from children to elders

अपनी भावनाओं को प्रकट करना

बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त करना जानते हैं। जब वे खुश होते हैं, तो वे मुस्कुराते हैं और हंसते हैं। जब वे दुखी होते हैं, तो रोते हैं। एक वयस्क के रूप में हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रित करने का प्रयास करने लग जाते हैं। बेशक, अपनी भावनाओं को प्रबंधित करना जरूरी है। हम पहले यह स्वीकार किए बिना कि हम कैसा महसूस करते हैं, हम उस ओर आगे नहीं बढ़ सकते। पर कभी बच्चों की तरह नकारना, खुश होना और स्वीकारना शुरू कर देखें। तनाव कम होगा।

जो आप हैं उसे स्वीकार करना

अगर आप बच्चे को कभी शीशा दिखाते हैं या उन्हें किसी मिरर के सामने खड़ा करते हैं तो वह हमेशा अपने आप को देख कर मुस्कुराता है। इससे पता चलता है कि बच्चे खुद को कितना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन हम अगर हमारे चेहरे पर थोड़े से भी दाग धब्बे देखते हैं तो उन्हें देख कर उदास हो जाते हैं और हमारा सेल्फ कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। आपको बच्चों की तरह ही हर स्थिति में खुद को स्वीकार करने की भावना रखनी चाहिए।

बिना किसी शर्त के प्यार करना

बच्चों का प्यार बहुत सच्चा और पवित्र होता है। अपनी मम्मी, अपने पापा से वो बेहिसाब प्यार करते हैं। इस प्यार के बदले में उन्हें कुछ नहीं चाहिए होता। सिर्फ अपने घरवालों से ही नहीं, कोई भी उन्हें प्यार से पुचकार ले, बच्चे उसी के हो जाते हैं। किसी को इस कदर प्यार आपने आखिरी बार कब किया था?

lessons children teach adults,what children can teach adults about life,life lessons elders learn from children,how kids inspire and teach elders,important lessons children impart to elders,what adults can learn from children,valuable life lessons from children to elders,ways children educate elders on life,children’s wisdom for adults,life insights adults gain from kids,how children influence elders positively,teaching moments from kids to adults,lessons kids can teach their elders,the wisdom of children for adults,elders learning life lessons from children,what elders learn from children’s perspective,children’s lessons on life for adults,inspirational teachings from children to elders

जिज्ञासु होना

बच्चे हमेशा सीखते रहते हैं। वे बटन दबाते हैं, चाभी घुमाकर ताला खोलने की कोशिश करते हैं। ड्रावर खोलते हैं। लगभग हर चीज के बारे में कई प्रश्न और परिकल्पना करते हैं। वे दुनिया की हर चीज के बारे में जान लेना चाहते हैं। वे इस चिंता के बोझ से दबते नहीं हैं कि दूसरे उनके प्रयासों के बारे में क्या सोच सकते हैं। वे रोज कुछ न कुछ नया सीख लेते हैं। जब हम व्यस्क हो जाते हैं, तो सीखने का प्रयास करना कम कर देते हैं। हमें जीवन पर्यंत सीखते रहना चाहिए।

रिस्क लेना

आपने अक्सर बच्चों को देखा होगा कि वह किसी चीज से नहीं डरते हैं। जब वह शुरू में चलना सीखते हैं तो वह गिरने से चोट लगेगी ऐसा भय मन में नहीं रखते हैं। जिंदगी को एडवेंचर बनाएं तभी इसे जीने में मजा आयेगा। हम जितना अधिक रिस्क लेंगे उतना ही अधिक हमें लाभ और हानि दोनों हो सकते हैं। लेकिन आप रिस्क किस चीज में ले रहे हैं इसका जरूर ध्यान रखें।

कोई भेदभाव ना करना

बच्चों को कभी ये कहते हुए सुना है कि इसकी गोद में नहीं जाएंगे, क्योंकि ये अलग धर्म या जाति का है? ये काला या गोरा है? बच्चे इन बेतुके भेदभावों से बिलकुल अनजान होते हैं। उन्हें सिर्फ प्यार लेना और प्यार देना आता है। इसीलिए आज की दुनिया में हर किसी को बच्चों की नजर से दुनिया को देखने की जरूरत है।

माफ करना

बच्चें हर चीज हर बात को आसानी से भूल जाते है और हर भूल को माफ कर देते है। लेकिन हम लोग किसी बात को जल्दी भूल नही पाते है। हर बात करते हुए कुढ़ते रहते है। इसलिए हमें एक बच्चें की तरह बनना चाहिए। जिससे कि आप हर किसी को माफ कर सकें और जिंदगी का मजा ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत