न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स की इन गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ता है बच्चों को, आज ही छोड़ दें ये आदतें

बच्‍चों की परवरिश करना कोई बच्‍चों का खेल नहीं है। एक अच्छा अभिभावक वह होता है जो बच्चे के हित में कोई भी फैसला लेने की कोशिश करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 4:16:05

पेरेंट्स की इन गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ता है बच्चों को, आज ही छोड़ दें ये आदतें

बच्‍चों की परवरिश करना कोई बच्‍चों का खेल नहीं है। एक अच्छा अभिभावक वह होता है जो बच्चे के हित में कोई भी फैसला लेने की कोशिश करता है। पेरेंट होने के नाते आपको बहुत ज्‍यादा संभलकर रहने की जरूरत होती है क्‍योंकि आपकी गलती की वजह से बच्‍चे को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत पेरेंटिंग की वजह से बच्‍चों के मेंटल और फिजीकल हेल्‍थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रभावों के बारे में बता रहे हैं जो गलत पेरेंटिंग का नतीजा बन सकती हैं।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

पैसों पर ध्‍यान न देना

बच्‍चों को बचपन से ही पैसों को खर्च करने और बचत पर ध्‍यान देने का स्किल सिखा देना जरूरी होता है। यह एक महत्‍वपूर्ण लाइफ स्किल है। इससे बच्‍चे बड़े होकर सही फाइनेंशियल निर्णय ले पाते हैं। लेकिन अगर आप बच्‍चों को पैसों का सही इस्‍तेमाल करना नहीं सिखाते हैं, तो इससे बच्‍चा सिर्फ खर्च करेगा और बचत से क्या फायदें होते है उसके बारे में नहीं समझ पाएगा। इससे उसका आने वाला समय खतरे में पड़ सकता है।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

​नेगेटिव बॉडी इमेज

अगर आप लगातार बच्‍चे की खाने-पीने की आदतों को लेकर टोकते रहते हैं या फिर उसके शरीर की बनावट पर कमेंट करते र‍हते हैं तो ऐसा करना गलत है। आपकी यह आदत बच्चे के लिए घातक साबित हो सकती है. आपकी इस हरकत से बच्चा अपने लुक को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगता है। इसकी बजाय आप बच्‍चे के मन में अपनी स्किन और बॉडी को लेकरकॉन्फिडेंट बनने के लिए मोटिवेट करें।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

रोने देना है जरूरी

बच्‍चों के लिए कभी-कभी रोना भी जरूरी होता है। इससे बच्‍चों को खुलने और अपनी भावनाओं को खुलकर व्‍यक्‍त करने में मदद मिलती है। जब बच्‍चे को अच्‍छा महसूस नहीं होता है, तो वो इस तरह अपनी फीलिंग को जाहिर कर सकता है। लेकिन अगर आप अपने बेटे से ये कहते हैं कि लड़कियां रोती हैं और लड़कों को रोना शोभा नहीं देता है तो आप अपने बेटे पर मानसिक बोझ डाल रहे हो।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

खाने से संबंधी समस्‍याएं

अगर आपका बच्‍चा खाने के समय नखरे दिखाता है या वो खाने में आनाकानी करता है, तो ऐसा नहीं है कि आप उसकी डिमांड को पूरा करते रहे। इससे बड़े होने पर बच्‍चे में कोई गंभीर ईटिंग विकार हो सकता है। कम उम्र से ही बच्चे में हेल्‍दी खाने की आदत डालें जिससे वो खुद भी हेल्‍दी रहे और उसकी ईटिंग हैबिट्स भी न खराब हों।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

बच्‍चे को फेल होने दें

अमूमन हर पेरेंट अपने बच्‍चे को लेकर बहुत प्रोटे‍क्‍टिव होते हैं और उन्‍हें सिक्‍योर कर के चलने की कोशिश करते हैं जबकि बच्‍चे के लिए यह सही नहीं होता है। यह तो हम सभी जानते है कि इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता हैं और उसी से हमें अनुभव मिलता है। इसलिए आप बच्चों को खुद फैसला लेने दे। ऐसा करना बच्चे के मानसिक विकास के लिए बेहद जरुरी है।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

भावनाएं नहीं हैं जरूरी

कई बार बच्‍चे किसी बात को लेकर दुखी हो जाते हैं। ऐसे में बच्‍चों को खुश करने के लिए माता-पिता कह देते हैं कि 'ये कोई बड़ी बात नहीं है' या इसे लेकर ज्‍यादा दुखी होने की जरूरत नहीं है'। ऐसे में बच्‍चों को लगता है कि भावनाएं ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण नहीं होती हैं और इन्‍हें व्‍यक्‍त करने से बेहतर दबाना होता है। इसकी बजाय बच्‍चों को खुद से अपनी भावनाओं को संभालने और उनसे निपटना सिखाएं।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

बच्चों की हर बात मानना

बच्‍चे जो कुछ भी मांगते हैं, हम उन्‍हें दिला देते हैं लेकिन एक रिसर्च की मानें तो इससे बच्‍चे मानसिक रूप से मजबूत जैसे कि खुद काे अनुशासन में रखने से चूक जाते हैं। आगे चलकर जो चीजें उन्‍हें नहीं मिल पाती हैं, उन्‍हें लेकर वो परेशान हो जाते हैं। बच्‍चों को फोन या कंप्‍यूटर देने की बजाय उनके साथ समय बिताएं। इससे आप अपने बच्‍चे के मन की इच्‍छाओं को समझ पाएंगे।

parenting tips,mistake done by parents,child care tips,relationship

बच्‍चों को हमेशा कंफर्टेबल महसूस करवाना

ऐसी कई चीजें होंगीं जो बच्‍चों को असहज महसूस करवाती होती हों जैसे कि नया स्‍कूल या नए दोस्‍त या कुछ नया काम ट्राई करना। अगर आप अपने बच्‍चें को इन चीजों से बचा लेते हैं तो असल में आप उसे मानसिक रूप से कमजोर बना रहे हैं। अपने बच्‍चे को नई चीजें ट्राई करने के लिए प्रेरित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत