न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा खोने लगा हैं एकाग्रता, आपके बहुत काम आएंगे ये टिप्स

अक्सर जीवन में ऐसा समय आता हैं जब आप किसी भी काम को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से असफलता ही हाथ लगती हैं। ऐसा ही कुछ बच्चों के साथ भी होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 10:33:34

क्या आपका बच्चा खोने लगा हैं एकाग्रता, आपके बहुत काम आएंगे ये टिप्स

अक्सर जीवन में ऐसा समय आता हैं जब आप किसी भी काम को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से असफलता ही हाथ लगती हैं। ऐसा ही कुछ बच्चों के साथ भी होता हैं जहां वे किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं, खासतौर से पढ़ाई करते समय। आपने देखा होगा कि बच्चे पढ़ते-पढ़ते पेंसिल से किताब पर ड्राइंग बनाना शुरु कर देते हैं या किसी ओर काम में लग जाते हैं। समय के साथ बच्चे की यह आदत उसकी चीजों को सीखने और हर काम को करने की क्षमता को प्रभावित करना शुरू कर सकती है। बच्चे की कंसंट्रेशन पावर को बढ़ाना आसान नही है। ये काफी चैलेंजिंग टास्क हो सकता है। अगर आपके बच्चे में भी एकाग्रता की कमी है तो आपको कुछ ऐसे उपायों को अपनाना चाहिए जिससे उसमें सुधार हो। आइए जानते हैं बच्चों की कंसंट्रेशन पावर को बढ़ाने के कुछ बेहतरीन उपाय...

kids concentration,kids concentration tips,parental tips,kids care tips

मोबाइल फोन से रखें दूर

टेलीविजन, मोबाइल और वीडियो गेम्स बच्चों के एकाग्रता में सबसे बड़े बाधक हैं। इससे उनका ध्यान एक जगह टिक नहीं पाता। इसलिए मोबाइल फोन औऱ वीडियो गेम्स बच्चों के आसपास ना रखें और कोशिश करें कि बच्चे इसमें व्यस्त ना रहें। आजकल देखा जाता है कि माता पिता अपने किसी काम को करने के लिए बच्चों को मोबाइल फोन या वीडियो गेम दे देते हैं जिससे बच्चे उन्हें डिसटर्ब ना करें, लेकिन एक समय में यह आपकी मुसीबत की जड़ भी बन सकता है। इससे आपके बच्चे की एकाग्रता में कमी होती है, वह किसी कार्य में अपना ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ रहता है।

हर रोज जिम्मेदारियां दें

बच्चे की कंसंट्रेशन पावर को डेवलप करने के लिए उसको रोज की छोटी-छोटी जिम्मेदारी दें, जिससे उसके अन्दर काम करने की समझ डेवलप हो सके और उसका फोकस बढ़े। रोज एक जैसे काम ना दें इससे उसका इंटरेस्ट कम हो सकता है, इसीलिए रोज काम को बदल दें ताकि उसका इंटरेस्ट बना रहे।

kids concentration,kids concentration tips,parental tips,kids care tips

मेमोरी गेम खिलाएं

मेमोरी बूस्टिंग गेम्स बाजारों में उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप इन्हें नहीं खरीदना चाहते तो घर में रखी चीजों और खिलौने के साथ भी आप बच्चों को ऐसी गेम्स खिला सकते हैं। इस गेम के लिए टेबल के ऊपर कुछ चीजें रखें, जैसे पेंसिल, कॉपी, किताब और घर में उपलब्ध अन्य सामान। कुछ देर बाद उन सामानों को ढक दें और बच्चों से उनके नाम पूछें। इस गेम को खेलने से आपके बच्चे में याद रखने और किसी चीज पर फोकस करने की क्षमता का विकास होगा।

टाइम टेबल सेट करें
बच्चे की रेगुलर एक्टिविटीज के अनुसार उसका टाइम टेबल बनाएं, जिसमें उसके खेलने का समय, पढ़ने का समय और अन्य सभी चीजों का टाइम भी फिक्स करें। ऐसा करने से उसकी कंसंट्रेशन पावर डेवलप होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की बच्चों को एकदम से बहुत बड़ा और कठिन टाइम टेबल ना दें।

kids concentration,kids concentration tips,parental tips,kids care tips

मेडिटेशन

मेडिटेशन केवल बड़ों के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि यह बच्चों के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। अपने बच्चे को प्रतिदिन 10 से 12 मिनट मेडिटेशन के लिए प्रोत्साहित करें, इससे आपके बच्चे के एकाग्रता में वृद्धि होती है। यदि आप बचपन से ही यह आदत बच्चों में विकसित करेंगे तो आगे चलकर मेडिटेशन करना उनकी आदत हो जाएगी। इसके लिए कई तरह के मेडिटेशन होते हैं जैसे सिंगिंग, मंत्रोच्चारण आदि लेकिन कोशिश करें कि अपने साथ बच्चे को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करें। यह बच्चे के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

टंग ट्विस्टर
आप बच्चे के साथ टंग ट्विस्टर गेम खेलें। पहले आप टंग ट्विस्टर बोलें और फिर बच्चे को ऐसा करने को कहें। जैसा ‘कच्चा पापड़, पक्का पापड़' या, ‘चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी की चम्मच से चटनी चटाई। 'टंग ट्विस्टर बहुत तेजी से कहना होता है। गलतियां होंगी, तो उसे सुधारने के लिए आपका बच्चा शब्दों पर ध्यान लगाएगा और इस तरह उसकी एकाग्रता बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत