न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना चाहते हैं पड़ोसियों के साथ अपनी बॉन्डिंग को स्ट्रॉन्ग, रखें इन बातों का ध्यान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने तक ही सीमित होते जा रहे हैं। जबकि पहले के जमाने में लोग आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 11:09:18

बनाना चाहते हैं पड़ोसियों के साथ अपनी बॉन्डिंग को स्ट्रॉन्ग, रखें इन बातों का ध्यान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने तक ही सीमित होते जा रहे हैं। जबकि पहले के जमाने में लोग आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखते थे। कहते हैं कि पहला सगा पड़ोसी होता है, क्योंकि जब भी व्यक्ति पर कोई मुसीबत आती है तो उसके सगे-संबंधी व रिश्तेदार तो बाद में पहुंचते हैं, लेकिन पड़ोसी तुरंत मदद के लिए आता है। पड़ोसी से अच्छे रिश्ते हमेशा लोगों के हित में ही रहते हैं। हर व्यक्ति को अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाकर रखने चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने पड़ोसियों से अपनी रिलेशनशिप को और मजबूत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में...

building strong neighborly bonds,how to connect with your neighbors,tips for good neighbor relations,strengthening neighborhood friendships,creating a friendly neighborhood environment,neighborly love and community building,positive neighborly interactions,ways to foster good relationships with neighbors,neighborly harmony and cooperation,the art of being a great neighbor

गुस्से में बात न करें

कई बार पुरानी बातों को लेकर लोग पड़ोसियों से चिढ़ जाते हैं। ऐसे में गुस्से में आकर नेबर्स को भला-बुरा भी कहने लगते हैं। जिससे आपके रिश्ते सुधरने की जगह और भी बिगड़ने लगते हैं। इसलिए नेबर को निगेटिव प्रतिक्रिया देने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में पड़ोसी से गुस्से में बात करने की गलती न करें साथ ही गुस्सा आने पर पहले अपने दिमाग को शांत जरूर करें।

दोस्ती करें लेकिन जबरदस्ती नहीं

यदि आप अपने पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहती हैं तो उनके साथ फ्रेंडली रहने की कोशिश करें। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि आप उनके साथ जबरदस्ती दोस्ती ना करें। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। हो सकता है कि आपके पड़ोसियों को अपने स्पेस में प्राइवेसी पसंद हो। इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

building strong neighborly bonds,how to connect with your neighbors,tips for good neighbor relations,strengthening neighborhood friendships,creating a friendly neighborhood environment,neighborly love and community building,positive neighborly interactions,ways to foster good relationships with neighbors,neighborly harmony and cooperation,the art of being a great neighbor

झगड़े को करें नजरअंदाज

कई बार नेबर से बात करते हुए लोग पुरानी बातों को याद करके अग्रेसिव हो जाते हैं। जिससे कई बार फिर से झगड़े जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि पड़ोसी से बात करते समय बहस या झगड़े की स्थिति न बने। इतना ही नहीं अगर किसी बात को लेकर मन में कसक है, तो नार्मल तरीके से आपस में बातचीत करके मामले को निपटा लें।

अपनी हरकत से ना हो उन्हें परेशानी

भले ही आप अपने घर में रहती हैं, लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी किसी हरकत से पड़ोसियों को परेशानी ना हो, यह रिश्तों में कड़वाहट घोलता है। इसलिए बहुत तेज म्यूजिक बजाने या फिर छत या लॉन पर पार्टी करने से बचें। हरदम दूसरों के घर में ताका-झांकी ना करें। हालांकि आप मिलने पर उन्हें एक स्माइल दे सकती हैं या हाथ हिलाकर हैलो बोल सकती हैं। यकीनन, अगर आप उनका सम्मान करती हैं तो वे भी बदले में आपका सम्मान करेंगे।

building strong neighborly bonds,how to connect with your neighbors,tips for good neighbor relations,strengthening neighborhood friendships,creating a friendly neighborhood environment,neighborly love and community building,positive neighborly interactions,ways to foster good relationships with neighbors,neighborly harmony and cooperation,the art of being a great neighbor

नेबर की बात को सुनें और समझें

बहुत लोगों की आदत होती है हमेशा अपनी बात को ऊपर रखने की। ऐसे में पड़ोसियों से बात करते टाइम वो कई बार नेबर की बात को अनदेखा कर देते हैं। ये बात उनको हर्ट कर सकती है और आप उनकी दिक्कत को सही तरीके से समझ भी नहीं पाते हैं। इसलिए पड़ोसी से बातचीत करते टाइम थोड़ा सा शांत रहकर उनके नजरिये को समझने की भी कोशिश करें।

गेट टू गेदर

हॉलिडे टाइम में पड़ोसियों को अच्छी तरह से जानने और उनके साथ रिश्ते सुधारने का एक अच्छा तरीका है गेट-टू-गेदर। आप अपने घर में समर्स से लेकर बर्थडे पार्टी रख सकती हैं या सिर्फ किटी पार्टी का आयोजन करें। इस तरह आपको अपने सभी पड़ोसियों को जानने का मौका मिलेगा। अगर महीने में एक बार भी पार्टी या छोटा सा गेट टू गेदर रखा जाए तो इससे आपसी रिश्ते काफी हद तक बेहतर बनते हैं।

पुरानी बातो को भुलाना सीखें

कई बार ऐसा होता है कि जब भी आपकी नेबर्स के साथ बातचीत होती है, तब वही पुरानी बात और प्रॉब्लम्स ही डिसकस होने लगती है। ऐसे में चाहकर भी आप उस बात को भूल नहीं पाते हैं और मनमुटाव खत्म नहीं हो पाता है। ऐसे में जब भी पड़ोसी से बात करें तो पुरानी बात को भूलकर समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। इससे धीरे-धीरे आपके रिश्ते बेहतर होने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत