न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप के बाद भी हैं पार्टनर के लिए फीलिंग्स, इन बातों का ध्यान रख करें पैचअप

हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में ध्यान रख आप फिर से पैचअप करते हुए अपने पार्टनर का साथ पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप अपने ब्रेकअप को पैचअप में कैसे बदल सकते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 10:11:02

ब्रेकअप के बाद भी हैं पार्टनर के लिए फीलिंग्स, इन बातों का ध्यान रख करें पैचअप

प्यार बहुत खूबसूरत और हसीन अहसास होता है जिसका पता तब चलता हैं जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं। लेकिन इस अहसास के अरमानों पर तब पानी फिर जाता हैं जब आप किन्हीं कारणों से अपनी रिलेशनशिप को नहीं संभाल पाते और ब्रेकअप का अफसोस उठाना पड़ता हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि ब्रेकअप के बाद भी पार्टनर के लिए फीलिंग्स रहती हैं और आप चाहते हैं कि उनसे आपका पैचअप हो जाए। आपका मन यही कहता रहता हैं कि आप उनके बिना नहीं रह सकते हैं और फिर से उनकी बांहों में जाना चाहते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में ध्यान रख आप फिर से पैचअप करते हुए अपने पार्टनर का साथ पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप अपने ब्रेकअप को पैचअप में कैसे बदल सकते हैं...

break up ke baad wapas patchup kese kare,mates and me relationship tips


पूरी तरह से बना लें दूरी

ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए अपने एक्स से एकदम दूर हो जाएं। आपके ऐसा करने से उन्हें आपकी चिंता हो सकती है और इससे वे आपको लेकर फिर इमोशनल तौर पर कनेक्ट कर सकते हैं। आपको हमेशा के लिए खो देने का डर उन्हें ब्रेकअप से भी ज्यादा डरा सकता है। आप जितने उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करेंगी, वह उतना ही आपके करीब आना चाहेंगे। इससे उन्हें भी आपके साथ ब्रेकअप करने की गलती का एहसास हो जाएगा।

तुरंत न दिखाएं उतावलापन

झगड़े या ब्रेकअप के बाद तुरंत ही उतावलापन दिखाते हुए पैच-अप की कोशिशें न शुरू कर दें। ध्यान रखें कि एक दूसरे की कमी का एहसास ही आपके प्यार को मजबूत बनाता है। इसलिए अपने पार्टनर को भी थोड़ा टाइम दें कि उन्हें भी अपनी गलती या आपसे दूर होने का एहसास हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपसे पहले वो ही पैचअप का प्रस्ताव रख दें। इसके अलावा तुरंत उतावलापन दिखाने से पार्टनर का गुस्सा भी शांत नहीं होता है। इसलिए ब्रेकअप के बाद रिश्ते के बारे में सोचने के लिए एक-दूसरे को थोड़ा समय दें और डेट के लिए पूछने से पहले आत्ममंथन कर लें।

लें किसी दोस्त की मदद

ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग एक दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं ऐसे में पार्टनर तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए किसी अच्छे दोस्त की मदद लें क्योंकि एक दोस्त जिस तरह से बात को समझता है और कोई नहीं समझ सकता। लेकिन किसी ऐसे दोस्त से ही बात शेयर करें जो मुद्दे को गंभीरता से लें। आपके रिश्तें को समझता हो नहीं तो कुछ लोग बात को बनाने की बजाय बिगाड़े देते हैं।

कॉल-मैसेज को करें इग्नोर

ऐसा कहा जाता है कि जब आप किसी के पीछे ज्यादा भागने लगते हैं, तो आपकी वेल्यू न के बराबर रह जाती है। ये बात रिलेशनशिप में भी अप्लाई होती है। शुरुआती दौर में ब्रेकअप होने के बाद भी कपल्स एकदम से दूर नहीं हो पाते हैं, हालांकि अगर आप सीधे अपने बॉयफ्रेंड से पैचअप के बारे में बात करेंगी, तो भी आप दोनों का साथ आना नामुमकिन जैसा है। लेकिन जब आप उन्हें इग्नोर करना शुरु देती हैं, उनके फोन या मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, तब आप उनकी अटेंशन खींचने में कामयाब हो पाती हैं। उनके खुद से आपके पास आने का थोड़ा इंतजार करें, इसमें जल्दबाजी करने की गलती न करें।

break up ke baad wapas patchup kese kare,mates and me relationship tips


सोशल मीडिया पर ना करें रिश्ते को बर्बाद

ज्यादातर ऐसा होता है कि ब्रेकअप होने के बाद लोग अपने पार्टनर को बुरा भला कहने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में उल्टी सीधी बातें करने लगते हैं लेकिन चाहे आप दोबारा पैचअप करना चाहें या न चाहें लेकिन जब आपने किसी के साथ इतना वक्त गुजारा है तो उसके बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए, दूसरी बात आप उस टाइम तो गुस्से में ऐसा कर देते हैं लेकिन बाद में आपको पछतावा होता है लेकिन तब तक पैचअप की सारी गुंजाइशे खत्म हो चुकी होती हैं।

खुद को बेहतर बनाने पर करें मेहनत

कई बार आप रिलेशनशिप में रहने के दौरान वे चीजें नहीं कर पाती हैं, जो करना चाहती हैं। लेकिन अब आप वो सब करें, तो आपको बेहतर लाइफस्टाइल देता है। वर्कआउट करें, अपने लुक्स पर ध्यान दें और खुद को पैंपर करना बिल्कुल न भूलें। जब आप वो काम करना शुरू कर देते हैं जो आपने रिलेशनशिप में रहने के दौरान कभी नहीं किए, तो ये एक्स का ध्यान जरूर खींचता है। आपका खुश रहना आपके पार्टनर को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहीं उन्होंने आपसे अलग होकर कोई गलती तो नहीं की।

पार्टनर जैसा है वैसा स्वीकार करें

अक्सर ब्रेकअप या झगड़े का कारण यह होता है कि रिश्ते में लोग ये चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके अनुसार व्यवहार करे, उनकी पसंद के लोगों से मिले और बात करे या उनकी तरह जिए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि आपमें भले ही कितना भी प्रेम हो, लेकिन आप हैं तो दो अलग-अलग इंसान ही। इसलिए ब्रेकअप के बाद अगर दोबारा पैचअप का ख्याल मन में आए, तो सबसे पहले इस बात को समझ लें कि क्या आप अपने पार्टनर को वैसा ही स्वीकार कर पाएंगे, जैसे वो हैं। यानी आगे आपको उनकी आदतों की वजह से परेशानी तो नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत