न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइफ पार्टनर चुनने से पहले उनमें जरूर ढूंढे ये 9 खूबियां, खुशनुमा रहेगी जिंदगी

जी हां, पार्टनर चुनते समय आपको कई बातों का ध्यान देने की जरूरत होती हैं और अपने लाइफ पार्टनर में कुछ क्वालिटीज को खोजने की जरूरत होती हैं ताकि आपकी जिंदगी खुशनुमा रह सकें। इन्हीं बेस्ट क्वालिटीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 11:14:15

लाइफ पार्टनर चुनने से पहले उनमें जरूर ढूंढे ये 9 खूबियां, खुशनुमा रहेगी जिंदगी

शादी का फैसला किसी के भी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता हैं। इसके लिए आपको अपना लाइफ पार्टनर चुनना होता हैं जिसके साथ आपको जिंदगी भर रहना हैं। ऐसे में इस दौरान की गई जल्दबाजी आपको पछताने पर मजबूर कर सकती हैं। ऐसे में सही से जांच परख करने के बाद ही किसी को अपना लाइफ पार्टनर बनाने के बारे में सोचें जो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। जी हां, पार्टनर चुनते समय आपको कई बातों का ध्यान देने की जरूरत होती हैं और अपने लाइफ पार्टनर में कुछ क्वालिटीज को खोजने की जरूरत होती हैं ताकि आपकी जिंदगी खुशनुमा रह सकें। इन्हीं बेस्ट क्वालिटीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

before marriage tips to find your partner,mates and me,relationship tips

जो रिस्पेक्ट करता हो

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप अपने लिए एक लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हों, तो उसमें कुछ खास आदतें जरूर देखें। जिसमें सबसे ऊपर रिस्पेक्ट करना आता है। अगर पार्टनर आपका सम्मान नहीं कर सकता, तो यकीनन फिर चाहे आपके बीच कितना भी प्यार क्यों न हो, आपके रिश्ते में दरार पड़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी साथी आपकी बातों को तवज्जों नहीं देगा या आपको अपशब्द बोलेगा, तो आप उसे चुनने का अफसोस करेंगे। इसलिए इस रिस्पेक्ट करने वाली क्वालिटी को हमेशा ही पहले परख लें।

जो ईमानदार व्यक्ति हो

अगर किसी रिश्ते को ईमानदारी और विश्वास के साथ न निभाया जाए, तो यह निश्चित रूप से विफल हो जाएगा। इसलिए ऐसे इंसान को चुनें जो कि अपने हर काम में ईमानदारी हो क्योंकि ऐसा ही इंसान ईमानदा जीवनसाथी बन पाता है। साथ ही उस इंसान को चुनने की कोशिश करें, जो कि आपके करियर को आगे बढ़ाने और नई योजनाओं को बनाने में आपकी मदद करे।

जो आपके ऊपर भरोसा करे

किसी भी रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरुरी चीज होता है। विश्वास के बिना एक रिश्ते में बहुत ज्यादा नकारात्मकता, चिंता और दरारें पैदा हो जाती है। इससे आप अपने रिश्ते को लेकर और भी अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। जब आपको एक दूसरे पर बहुत ज्यादा भरोसा हो जाता है तो इससे आपका एक-दूसरे के लिए संबंध और प्यार दोनों ही बहुत ज्यादा गहरा हो जाता है।

जो अंडरस्टैंडिंग हो

वैसे परफेक्ट पार्टनर तो कोई नहीं होता, बस व्यक्ति की कुछ ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो उसे आपके लिए परफेक्ट बनाती हैं। लाइफ पार्टनर चुनने से पहले अपनी वैल्यूज को उनके साथ जरूर मैच करें। आपका और उनका परिवार कितना समान है और आपके बीच में अंडरस्टैंडिंग कैसी है। अगर वह आपको समझने में अच्छा नहीं है और आपको हर एक बार उसे समझानी पड़ती है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि आप दोनों के बीच तालमेल की दिक्कत हो सकती है।

before marriage tips to find your partner,mates and me,relationship tips

जो कंफर्टेबल फील कराएं

जीवनसाथी के साथ कंफर्टेबल फील करना भी बेहद जरूरी है। दरअसल किसी भी रिश्ते में स्वतंत्रता छिन जाने से लोग अक्सर चिड़चिड़े और उदास रहने लगते हैं। वहीं अगर आपने ऊपर बताए गए क्वालिटीज़ को ध्यान में रखकर जीवनसाथी का चुनाव किया, तो आपको अपनी ज़िंदगी और आदतों में बदलाव लाने की जरूरत नहीं होती है और आप अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल और अच्छा महसूस करते हैं।

जो आपकी बातों को सुने

जो आपकी बातों को हमेशा ध्यान पूर्वक सुनता हो, चाहे आप अपनी मां या किसी सबसे अच्छे दोस्त के बारे में ही क्यूं ना बात कर रहे हों। हर कोई चाहता है कि उसकी बातों को कोई सुने और उसकी भावनाओं को समझे। ऐसे में जो आपकी बातों को अनदेखा ना कर के उसे ध्यान से सुनता हो, वो आपके जीवनसाथी के लायक हो सकता है।

जिसका गुस्से पर काबू हो

कई लोगों को बिना बात के या फिर जरा भी बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है, जो किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं होता है। अगर आप एक ऐसे साथी का चुनाव कर रहे हैं, जो हर दूसरी बात पर गुस्सा दिखाने लगता है, तो आप उसे चाहकर भी अपनी बात समझा नहीं पाएंगे। गुस्सा हर व्यक्ति को आता है, लेकिन अग्रेसिव नेचर वाला पार्टनर हर वक्त चिड़चिड़ा हुआ रहता है। ऐसे साथी के साथ पूरी जिंदगी रहना तो बहुत ही मुश्किल हो सकता है।

जो स्पेस के महत्व को समझता हो

जितना कपल्स के बीच प्यार जरूरी होता है, उतना ही महत्वपूर्ण उनके बीच स्पेस का होना भी होता है। यह एक ऐसी क्वालिटी है, जो अगर साथी में न हो, तो रिश्ते में बहुत दिक्कत आती है। आपको रिलेशनशिप में घुटन सी महसूस होने लगती है। हद से ज्यादा रोकना-टोकना रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है। ऐसे में शादी के लिए हां कहने से पहले देख लें कि आपका पार्टनर आपको कितनी स्पेस देता है।

जो आपको हमेशा सपोर्ट करे

आपके सपने चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, एक अच्छा जीवनसाथी हमेशा आपके सपनों को अपना समझेगा और उसे पूरा करने में आपकी हर संभव मदद करेगा। जब आप किसी परीक्षा की तैयारी या फिर किसी अन्य काम के लिए रात भर जागते हैं तो ऐसे समय में वो हमेशा आपके पास बैठा रहेगा और आपका हौसला बढ़ाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत