न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी हैं शादी से पहले दोनों पार्टनर के बीच हो ये बातें, खुशनुमा रहेगी जिंदगी

योंकि बाद में ये बातें रिश्ते में खटास पैदा कर सकती हैं। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले दोनों पार्टनर के बीच जरूर होनी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 3:44:55

जरूरी हैं शादी से पहले दोनों पार्टनर के बीच हो ये बातें, खुशनुमा रहेगी जिंदगी

शादी जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है चाहे लव हो या अरेंज। शादी का फैसला लेने से पहले दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं और जानने की कोशिश करते हैं जो कि काफी हद तक रिलेशनशिप के भविष्य का फैसला कर देती है। मुलाकात के दौरान अपनी शर्म को दूर रखते हुए खुल कर आपस में बातचीत करना जरूरी होता है। जी हां, शादी से पहले की गई आपकी बातें आपके आने वाले दिनों की खुशियां तय करती हैं। जरूरी हैं कि शादी से पहले आपके बीच में कुछ बातें क्लियर हो जाएं क्योंकि बाद में ये बातें रिश्ते में खटास पैदा कर सकती हैं। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले दोनों पार्टनर के बीच जरूर होनी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

before marriage things,mates and me,relationship tips

कहीं दबाव में तो नहीं हो रही है शादी

आजकल ज्यादातर लड़के-लड़कियों के पहले से अफेयर होते ही हैं इसीलिए सबसे पहले आपको उससे यह पूछना चाहिए कि क्या आप यह शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं या आपको पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते शादी करनी पड़ रही है। कई बार लड़के-लड़कियां दवाब में शादी कर लेते हैं और बाद में एक-दूसरे से संतुष्ट न होने के कारण दोनों का ही जीवन बर्बाद हो जाता है।

खर्चीला तो नहीं आपका पार्टनर

शादी में एक बात हमेशा बहुत मायने रखती है कि आप और आपका पार्टनर सेविंग्स पर ध्यान देते हैं या नहीं, क्योंकि इसी से आप अपनी गृहस्थी को सही से चला पाते हैं। आपको साथी से फिनेंशियल कंडीशन और स्टेबिलिटी के बारे में बात कर लेनी चाहिए। अपने खर्चों और सेविंग्स पर आपको एक सीरियस डिसकशन शुरू करें, ताकि आप शादी के बंधन में बंधने से पहले हर एक बात से वाकिफ हों।

माता-पिता का साथ

शादियों में अपने सास-ससुर के प्रति आदर और सम्मान को लेकर ढेर सारी ग़लतफहमियां हो सकती हैं। आपको यह बताना होगा कि शादी के कितने समय बाद आप अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलेंगे या आप पूरे परिवार के साथ रहेंगे। अगर लड़के का परिवार संयुक्त है तो क्या लड़की के माता-पिता वहां कपल से मिलने आ सकते हैं? अगर दोनों में से किसी एक के माता-पिता को विशेष मदद या देखरेख की ज़रूरत आन पड़ी तो क्या वे आपके साथ आ सकते हैं? एक-दूसरे से बात करें और इनके समाधान निकालें ताकि बाद में आप दोनों के बीच बहस न हो।

शौक और आदतें क्या हैं

अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। ऐसा करने से आधी से ज्यादा चीजें अपने आप ही क्लीयर हो जाती हैं। उनसे जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह के लड़के-लड़की पसंद हैं, लाइफ-पार्टनर में वे क्या चीजें चाहते हैं, किस तरह की बातें उसे पसंद हैं, क्या गंभीर बातों में उसकी रूचि है और क्या उसे अधिक घूमने-फिरने में दिलचस्पी है, जैसी तमाम चीजें जानना जरूरी है।

before marriage things,mates and me,relationship tips


फ्यूचर एक्सपेक्टेशन्स के बारे में करें बात

हर शख्स की अपने होने वाले जीवनसाथी से कुछ उम्मीद तो रहती ही हैं। ऐसे में आप भी उनसे इसके बारे में बात करें और पूछें कि वे अपनी लाइफ में पार्टनर से क्या उम्मीद रखते हैं। उनकी इच्छा जानने के बाद आप आगे का फैसला लेने में कोई हिचक नहीं महसूस करेंगे। आपको पता होना चाहिए कि आप जिससे शादी करने जा रहे हैं, वह और उसकी फैमिली क्या सोच रखती है और लाइफ में आपके गोल्स मेल खाते हैं या नहीं।

रिलेशनशिप्स या सीक्रेट्स को लेकर लें जानकारी

आप एक शख्स के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लेने जा रहे हैं, ऐसे में आपको उनकी पास्ट लाइफ या किसी भी सीक्रेट के बारे में भी पता होना चाहिए। आप भी अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और उनसे भी इसे लेकर खुलकर बात करें। वैसे तो रिलेशनशिप में आने के बाद ही कपल्स धीरे-धीरे एक-दूसरे से बातें साझा करना शुरू कर देते हैं। हालांकि कुछ ऐसी बातें भी होती हैं, जिन्हें बताने में वे हिचक भी महसूस करते हैं। इसलिए आपका उनसे सब जानकारी लेने के लिए बातचीत करना जरूरी है।

आस्था से जुडी बातें

आप दोनों में से कोई एक धार्मिक प्रवृति का हो सकता है तो दूसरा नहीं। आप में से कोई एक पूरी तरह आज़ाद रहना पसंद कर सकता है तो दूसरा हर छोटी-बड़ी बात एक-दूसरे को बताना ज़रूरी समझ सकता है। वैसे जहां आप इन बातों का पता डेटिंग या शादी से पहले वाले साथ बिताए समय में ही लगा सकते हैं, तो वहीं यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप एक-दूसरे की आस्था को सम्मान देने और उसके विचारों का ख्याल रखने के लिए क्या प्रयास करते हैं। आपको बदलने की ज़रूरत नहीं है बस इस बात का ध्यान रखना है कि किस तरह दूसरे को परेशान किए बगैर या उसे ठेस पहुंचाए बिना आप अपनी आस्था का कितना प्रदर्शन कर सकते हैं।

before marriage things,mates and me,relationship tips

नौकरी वाली लड़की से कोई दिक्कत तो नहीं

आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके साथी के जीवन का लक्ष्य क्या है। वह अपने करियर में क्या मुकाम हासिल करना चाहता है। साथ ही यह बात भी क्लीयर कर लेनी चाहिए कि अगर आप शादी के बाद जॉब करना चाहें तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं। अक्सर ज्यादातर जॉब करने वाली महिला ये चाहती है कि उसे एक ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो उसके इस पैशन को बढ़ावा दें। पहले ही ये सब बातें क्लियर कर लेने से आगे मन-मुटाव की संभावनाएं कम रहती हैं।

बच्चों को लेकर भी कर लें बात

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बच्चे जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। शादी के बाद फैमिली प्लानिंग को लेकर हर किसी का अपना एक कम्फर्ट होता है, जिसे लेकर आपको साथी से बात करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी को शादी के तुरंत बाद बच्चों की चाहत होती है, तो किसी के लिए करियर पहली प्राथमिकता होती है। ऐसे में आपके लिए पार्टनर की चॉइस के बारे में जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप शादी का फैसला आसानी से ले सकें।

पुराने रीति-रिवाजों को मानते हैं या नहीं

शादी के बाद घूंघट डालना, हाथों में हर वक्त ढेर सारी चूड़ियां पहनना, सिर्फ साड़ी पहनना जैसे रिवाजों से अगर आप बचना चाहते हों तो पहले ही इस बारे में आपस मेंं बात कर लें। एक-दूसरे की मानसिकता जान लें। कई बार ऐसा करने के पीछे फैमिली प्रेशर भी होता है लेकिन अगर पुरुष खुले विचारों का है तो काफी हद तक इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत