न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें पार्टनर की इन आदतों को नजरअंदाज, शादी के बाद आती हैं दिक्कतें

। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शादी के बाद शादी-शुदा जिंदगी में विवाद का कारण बन सकती है। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 3:18:13

ना करें पार्टनर की इन आदतों को नजरअंदाज, शादी के बाद आती हैं दिक्कतें

जब भी कभी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं या शादी के बंधन में बंधते हैं तो उससे पहले पार्टनर से मिलकर उसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार पार्टनर की कुछ आदतें उभरकर सामने आती हैं जिन्हें पहचानकर समझने की कोशिश की जाती हैं कि आपकी रिलेशनशिप कैसी रहेगी। अक्सर लोग जल्दबाजी में या परिवार के दबाव में कुछ आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं जो आगे चलकर पछताने पर मजबूर कर देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शादी के बाद शादी-शुदा जिंदगी में विवाद का कारण बन सकती है। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

bad habits of partner,mates and me,relationship tips

झूठ बोलने की आदत

इस तरह की आदत रिश्ते के लिए बहुत हानिकारक होती है। कई बार बात छोटी होने पर आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ध्यान रखें कि झूठ बोलने की आदत फ्यूचर में भी रिश्ते को खराब कर सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर से आपसे झूठ बोला है तो आपको उनसे बात करनी चाहिए और इसका कारण जानना चाहिए। तुरंत गुस्सा करना भी ठीक नहीं है। रिश्ते में पार्टनर को सच बोलने के लिए प्रेरित करें।

बातों को सिरे से खारिज करना

कोई भी रिश्ता तभी चलता है जब रिश्ते में रहने वाले दोनों व्यक्ति एक-दूसरे की बात सुनें और एक-दूसरे की बातों को सम्मान दें। ये रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है। कई बार लोग पार्टनर की बातें सुनते तो हैं लेकिन समय आने पर उसकी बातों को सिरे से खारिज भी कर देते हैं। अगर आपके पार्टनर अक्सर ऐसा करते हैं, तो उनसे बात करें और समझने की कोशिश करें कि वो ऐसा क्यों करते हैं। पार्टनर की बातों को समझें और बीच का रास्ता निकालें। इस से रिश्ता अच्छा बनेगा।

बेख्याल होने की आदत

कई बार हम किसी बात को लेकर बेपरवाह हो जाते हैं। कई बार इंसान बेख्याल हो जाता है। इस तरह की गलती पर पार्टनर आपस में उलझ जाते हैं। तब वे लोग एक-दूसरे पर लापरवाह होने का आरोप लगाने लगते हैं। जबकि इस पर बहस करने बजाय यदि खुद ही बात को समझ लें। तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। शायद आगे चलकर आपकी पार्टनर को अहसास हो और वह खुद ही इस आदत को सुधार ले।

अपने फैसले थोपना

कुछ रिलेशनशिप ऐसे भी होते हैं, जिनमें एक पार्टनर सामने वाले को अपने से कम समझता है। हो सकता है कि फाइनेंशियल या अन्य चीजों में वह कमजोर हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता कि हर जगह सक्षम पार्टनर उस पर अपने फैसले थोपने लग जाए। देखा जाए, तो ऐसा अधिकतर मामलों में होता है। अगर आपको भी सगाई के बाद ऐसा महसूस होता है, तो भूल से भी ऐसे व्यक्ति को जीवनसाथी न बनाएं।

bad habits of partner,mates and me,relationship tips

ज्यादा देर फोन पर बात करना

कई बार पार्टनर की ये आदत आपको काफी परेशान कर सकती है। पार्टनर की ये आदत आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। घर पर ऐसा माहौल बनाएं कि पार्टनर और आप दोनों ही घर पर आने के बाद फोन का कम ही इस्तेमाल करें। जरूरी होने पर ही फोन का यूज करें। आपकी इस आदत में सुधार आपको पार्टनर के करीब ला सकती है।

इज्जत न करना

कई बार आपने ऐसा देखा होगा कि पार्टनर आपको बेहद प्यार तो करता है लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो वह आपको इज्जत नहीं देता है। ये बात किसी भी रिश्ते के लिए अच्छी नहीं हो सकती क्योंकि जो आपको सम्मान नहीं दे सकता, वो प्यार भी नहीं कर सकता। कोशिश करें रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान करें। मतभेद होने पर आराम से बैठ कर सुलझाएं।

तुलना करने की आदत

कई लोगों की आदत होती है हर बात पर तुलना करना। रिलेशनशिप में भी इस तरह की बातें समस्या पैदा करती हैं। लेकिन आप अपनी पार्टनर की तुलनात्मक बातों को अनसुना कर दें। अगर आप भी उसकी तुलना करते हैं तो फिर बात बढ़ेगी और इस तरह कुछ भी हो सकता है।

bad habits of partner,mates and me,relationship tips

सोच में फर्क

ये सच है कि हर किसी की सोच एक जैसी नहीं हो सकती, लेकिन आपसी समझदारी से चीजों को हल किया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि दो लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे होते हैं, लेकिन सोच अलग होने के चलते उनमें अक्सर झगड़े होते हैं। हर छोटी बात पर सोच अलग होने से दिक्कत हो सकती है और शादी के बाद ये बड़े झगड़े का कारण बन सकती है। आपका पार्टनर हर चीज में अलग सोच रखें, तो उससे शादी करने से पहले एक बार फिर सोच लें।

हर बात पर रोक-टोक करना

पार्टनर की ये आदत आपको परेशान कर सकती है क्योंकि हर किसी का पर्सनल स्पेस होता है। उस स्पेस में अगर आपका पार्टनर लगातार आपको रोकता और टोकता है तो आपको इसके बारे में बात जरूर करनी चाहिए क्योंकि ये बात आगे चलकर काफी समस्या बढ़ा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती