न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी रिलेशनशिप को खतरे में डाल सकती हैं गर्लफ्रेंड को कही ये 6 बातें

गलती से मुंह से निकले कुछ शब्द आपकी रिलेशनशिप को खतरे में डाल सकते हैं। कई बार इन शब्दों से झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि ब्रेकअप की नौबत आ जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 3:46:08

आपकी रिलेशनशिप को खतरे में डाल सकती हैं गर्लफ्रेंड को कही ये 6 बातें

रिलेशनशिप भरोसे की एक महीन और नाजुक डोर पर टिकी होती हैं जो समय के साथ और मजबूत होती चली जाती हैं। लेकिन रिलेशनशिप के शुरूआती दिन बेहद संवेदनशील होते हैं जहां आपको कई बातों का ध्यान रखना होता हैं कि अपने पार्टनर से क्या कहें और क्या नहीं। जी हां, आपको इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि गलती से मुंह से निकले कुछ शब्द आपकी रिलेशनशिप को खतरे में डाल सकते हैं। कई बार इन शब्दों से झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो अपनी गर्लफ्रेंड से कभी ना कहें।

एक्स से तुलना

लड़के अक्सर यह गलती करते ही हैं। वे कभी न कभी अपनी गर्लफ्रेंड की एक्स से तुलना कर ही देते हैं। भले ही आप मजाक में कर रहे हों, लेकिन इस बात से आपकी पार्टनर को काफी तकलीफ पहुंचती है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी गर्लफ्रेंड की तुलना एक्स से न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो रिलेशन को टूटने से कोई नहीं बचा सकता।

relationship mistakes to avoid in love,love pitfalls to steer clear of in relationships,common relationship mistakes to avoid,avoiding mistakes in romantic relationships,love errors to sidestep in relationships,tips for steering clear of relationship blunders,relationship missteps to avoid for a healthy love life,avoiding common love relationship mistakes,how to avoid mistakes in romantic relationships,preventing relationship pitfalls for a happy love life

तुम्हारा वजन बढ़ गया है

गर्लफ्रेंड अक्सर चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करे और कॉम्प्लीमेंट दे। लड़कियां अपनी हेल्थ और फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। लेकिन कई बार गलत लाइफस्टाइल एवं मेडिकल कंडिशन के कारण उनका वजन बढ़ सकता है। वहीं अगर आप उनसे उनके वजन बढ़ने को लेकर कॉमेंट करेंगे या मजाक उड़ाएंगे तो निश्चित ही वे हर्ट होंगी। अगर आप उन्हें उनके बढ़ते हुए वजन के बारे में अवगत कराना चाहते हैं तो अच्छे से बात करें और उनकी हेल्थ पर बात करें, न कि मजाक में बोलें या फिर उन पर कॉमेंट करें।

स्क्रीनशॉट भेजने को कहना

‘स्क्रीनशॉट भेजना’ आज के समय में यह सबसे अधिक बोली जाने वाली लाइन है। जब गर्लफ्रेंड का फोन बिजी आता है, तो कई ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से स्क्रीनशॉट भेजने को कहते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है। लड़की की भी अपनी पर्सनल लाइफ है, उसके भी फ्रेंड्स हैं, फैमिली है जिनसे वो बात कर सकती है। उसका मोबाइल बिजी होने पर अगर आप उसे बार-बार स्क्रीनशॉट भेजने का बोलेंगे तो उसे लगेगा कि आपको उस पर विश्वास नहीं है और इससे रिलेशन टूट सकता है।

relationship mistakes to avoid in love,love pitfalls to steer clear of in relationships,common relationship mistakes to avoid,avoiding mistakes in romantic relationships,love errors to sidestep in relationships,tips for steering clear of relationship blunders,relationship missteps to avoid for a healthy love life,avoiding common love relationship mistakes,how to avoid mistakes in romantic relationships,preventing relationship pitfalls for a happy love life

फैमिली मेंबर्स का मजाक उड़ाना

ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच मजाक मस्ती चलती रहती है, जिससे रिलेशन हेल्दी बना रहता है। लेकिन वहीं मजाक-मजाक में आप लड़की की फैमिली का मजाक उड़ाएंगे या फिर कुछ गलत शब्द बोल देंगे, तो गर्लफ्रेंड की नाराजगी से आपको कोई नहीं बचा सकता। इसलिए कोशिश करें कि कभी भी सामने वाली की फैमिली के बारे में कुछ गलत न बोलें और न ही मजाक उड़ाएं।

कमियां गिनाते रहना

हर इंसान में कमी होती हैं, दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं हुआ जिसमें कोई कमी न हो। जाहिर सी बात है आपके साथ-साथ आपकी गर्लफ्रेंड में भी कुछ कमियां होंगी, लेकिन अगर आप बार-बार उन कमियों को गिनाएंगे तो निश्चित ही वो हर्ट होंगी। सामने वाली की कमी को प्यार से समझाना अलग होता है और उस गलती पर बार-बार टोकना अलग होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस बात को लड़की सहन नहीं कर पाएगी और उसे लगेगा कि वो आपके लायक नहीं है तो वो रिलेशन तोड़ भी सकती है।

हर बात पर रोक-टोक करना

ऐसा मत करो, वहां मत जाओ, उसके साथ मत जाओ, ऐसी ड्रेस मत पहनो, ऐसे कई तरह से कई ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को हर बात पर रोक टोक करते हैं। ऐसा करने से लड़की को लगेगा कि आप उसे पर्सनल स्पेस नहीं दे रहे हैं और उसकी लाइफ पर काबू कर रहे हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड अपनी आपको बंधा महसूस करेगी और रिलेशन को तोड़ भी सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत