न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर कपल के बीच होती हैं इन बातों को लेकर मीठी नोंकझोंक, जानें आपका मुद्दा इसमें है या नहीं!

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी भी अपने पार्टनर से कभी ना कभी इन मुद्दों पर बहस तो जरूर हुई होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 3:46:55

हर कपल के बीच होती हैं इन बातों को लेकर मीठी नोंकझोंक, जानें आपका मुद्दा इसमें है या नहीं!

रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता हैं जो प्यार और तकरार का अनूठा संगम हैं। हर कपल इससे सहमत रहेगा की दोनों पार्टनर के बीच किसी ना किसी बात पर नोंकझोंक चलती ही रहती हैं जो उनके रिश्ते को मजबूत भी बनाने का काम करती हैं। दुनिया के बेस्ट और हैप्पी कपल के बीच भी कभी ना कभी किसी बात को लेकर तकरार होती है। यूं तो हर कपल का रिश्ता दूसरे से अलग होता है लेकिन सभी के बीच कुछ बातें ऐसी कॉमन होती हैं जो इन मीठी नोंकझोंक का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी भी अपने पार्टनर से कभी ना कभी इन मुद्दों पर बहस तो जरूर हुई होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

arguments topics between couples,mates and me,relationship tips

टीवी शोज की लड़ाई

टीवी शोज की पसंद को लेकर पति-पत्नी के विचार अक्सर मिलते नहीं है। जहां महिलाएं टीवी सीरियल या मूवीज देखना ज्यादा पसंद करती हैं, वहीं दूसरी ओर पुरूषों को टीवी पर मैच देखना या फिर देश-दुनिया की खबरें देखने में ज्यादा मजा आता है। ऐसे में जब दोनों एक-साथ टीवी के सामने बैठे होते हैं तो अक्सर रिमोट को लेकर उनके बीच नोंक-झोंक हो ही जाती है।

कम्युनिकेशन गैप होने पर झगड़ा

कम्युनिकेशन यानी कि संवाद हर रिश्ते के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपस में बातचीत का जरिया ही नहीं होगा तो आप एक-दूसरे की बातों को समझेंगे कैसे? अगर आपका पार्टनर आपसे बात करने से कतराने लगा है तो उससे इस बारे में बात जरूर करें। किसी एक को तो पहल करनी ही पड़ेगी तो क्यों न इस बार आप ही आगे बढ़ जाएं?

खाने की लड़ाई

यह भी कपल्स के बीच होने वाली एक बेहद कॉमन लेकिन पॉपुलर लड़ाई है। जरूरी नहीं है कि पति-पत्नी दोनों की फूड च्वॉइस एकसमान ही हों। खासतौर से, अगर एक वेजिटेरियन और दूसरा नॉन-वेजिटेरियन है तो यह समस्या कहीं अधिक बढ़ जाती है। ऐसे कपल्स के लिए अक्सर यह बड़ा मुद्दा होता है कि घर में क्या बनेगा या फिर डिनर में ऐसा क्या बनाया जाए जो दोनों का ही फेवरिट हो।

arguments topics between couples,mates and me,relationship tips

काम के बंटवारे को लेकर झगड़ा

अगर दोनों वर्किंग हैं तो घर के सारे काम भी दोनों को मिलकर निपटाने चाहिए। अगर आप ऑफिस के साथ घर की जिम्मेदारी भी अकेले ही संभाल रही हैं तो आपको अपने पार्टनर से लड़ने का पूरा हक है। हो सकता है कि आपका प्यार भरा गुस्सा देखकर पार्टनर घर के काम में हाथ बंटाने लगे।

फाइनेंश को लेकर झगड़ा

किसी भी रिलेशनशिप में स्ट्रेस की एक वजह पैसा भी होता है। बेहतर रहेगा कि एक-दूसरे के साथ अपना फाइनेंशियल प्लान शेयर करते रहें। एक-दूसरे की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। माना कि जिंदगी जीने के लिए रुपये-प्रॉपर्टी होना जरूरी है मगर उसकी वजह से रिश्ते में दरार नहीं पड़नी चाहिए।

फोन को लेकर लड़ाई

डिजिटल युग में यह भी कपल्स के बीच होने वाली कॉमन लड़ाई की वजह बन गया है। अक्सर लोग अपने फोन में इतने बिजी होते हैं कि उनके अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के बारे में पता ही नहीं चलता। इतना ही नहीं, इसके कारण उनके पार्टनर को भी काफी बुरा लगता है और कई बार उनके बीच इसी बात को लेकर बहस भी हो जाती है।

arguments topics between couples,mates and me,relationship tips

दोस्तों को लेकर झगड़ा

ऐसा कौन सा कपल है, जो अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की वजह से एक-दूसरे से नहीं झगड़ता? हर किसी के फ्रेंड सर्कल में एक दोस्त ऐसा जरूर होता है, जिसे उसका पार्टनर पसंद नहीं करता। ऐसे में आपस में मन-मुटाव होना स्वाभाविक है। एक-दूसरे से बात कर इस मुद्दे को सुलझा लें, किसी तीसरे की वजह से अपना रिश्ता खराब न करें।

अकेलेपन को लेकर झगड़ा

आज-कल हर किसी की लाइफस्टाइल इतनी बिजी है कि उन्हें अपने अकेलेपन का एहसास ही नहीं होता। हालांकि अगर दोनों में से कोई एक भी अकेला फील कर रहा है तो यह रिश्ते के लिए गलत संकेत है। ऐसे में वह अपने साथी से खुलकर इस बारे में बात कर सकता है या यूं कह लें कि मन की भड़ास निकाल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती