न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चों के व्यवहार में दिख रहे हैं ये बदलाव, हो सकते हैं मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण

आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों के व्यवहार में होने वाले कुछ ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 4:56:21

क्या आपके बच्चों के व्यवहार में दिख रहे हैं ये बदलाव, हो सकते हैं मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण

बच्चे हंसते-खेलते हुए ही अच्छे नजर आते हैं। घर में गूंजती बच्चों की आवाज घर को जीवित बनाए रखती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ जाते हैं और गुमसुम होने के साथ ही वे सामान्य से अलग बर्ताव करने लगते हैं। अगर आपके बच्चे में भी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा हैं, तो हो सकता है वह मेंटल डिसऑर्डर की समस्या से ग्रस्त हो। यदि इन समस्याओं को समय रहते सुलझाया न जाए तो ये डिप्रेशन में भी तब्दील हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों के व्यवहार में होने वाले कुछ ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

are these changes visible in your childrens behavior can be symptoms of mental disorder,mates and me,relationship tips

बुरे सपने देखना या नींद में चलना

आमतौर पर बच्चे गहरी नींद में सोते हैं, लेकिन जब बच्चों के मन में कोई डर या परेशानी होती है तो वे बुरे सपने देखने लगते हैं। मेडिसिन नेट डॉट कॉम के अनुसार जब बच्चे बुरा सपना देखे या नींद में चलने लगते हैं तो समझ लेना चाहिए कि वे किसी बात से परेशान हैं या मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं।

ज्यादा बात न करना

बच्चे हर वक्त सहमे हुए रहते हैं और हर किसी से बात करने में भी कतराते हैं और कई बार शर्मा जाते हैं। मेहमानों के सामने आने में भी डर का अनुभव करते हैं। इसका बहुत बड़ा कारण घर में लड़ाई झगड़े का माहौल भी हो सकता है जो बच्चों के मन में एक डर का कारण बन जाता है। जब घर के सदस्य एक दूसरे से उंची आवाज़ में बात करते हैं, तो बच्चों का मनोबल कमज़ोर पड़ने लगता है और वो फिर अंदर ही अंदर टूट जाते हैं।

are these changes visible in your childrens behavior can be symptoms of mental disorder,mates and me,relationship tips

सिर में दर्द रहना

सिरदर्द एंग्जाईटी की निशानी हो सकता है। अगर बच्चा बार-बार सिरदर्द की शिकायत करता है, तो उसे हल्के में न लें। हो सकता है कि बच्चों की आईसाईट कम हो रही हो, लेकिन अगर आईसाईट ठीक है, तो ये डिप्रेशन के लक्षणों में से एक है। बच्चा जब जरूरत से ज्यादा सोचने लगे और खुद को दूसरों से अलग अलग महसूस करने लगे, तो उस बच्चों में ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

आज्ञाकारी न होना

ऐसे बच्चों का आपकी बात न मानना या कुछ ज्यादा घमंड दिखाना आम होता है। लेकिन यदि आपके बच्चे अचानक से कुछ दिनों से ही ऐसा व्यवहार करने लगे हैं तो हो सकता है वह किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो। इस समस्या की जड़ को निकालें। इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं। आपके बच्चे जिसके साथ सबसे ज्यादा फ्रेंडली हैं उनसे आप अपने बच्चों की बात भी करवा सकते हैं।

are these changes visible in your childrens behavior can be symptoms of mental disorder,mates and me,relationship tips

बात बात पर गुस्सा हो जाना

अगर पेरेंटस कुछ भी अच्छा या बुरा कहते हैं, तो बच्चे तुरंत रिएक्ट करने लगते हैं। धीरे धीरे वे अपने पेरेंटस को ही अपना दुश्मन मानने लगते हैं। उन्हें हर बात पर अपने पेरेंटस पर गुस्सा आने लगता है, तो उनके स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में बच्चों का मन बहलाने का हर संभव प्रयास करें, कोशिश करें कि उन्हें खुले वातावरण में लेकर जाएं, ताकि उनका मन बहलें और वो खुशी का अनुभव करने लगें।

बहुत ज्यादा डर लगना या रोना

यदि आपके बच्चे रात में डर जाते हैं या रोने लगते हैं तो उन्हें एंजाइटी की समस्या हो सकती है। वह बहुत ज्यादा जज्बाती हो सकते हैं जैसे उन्हें ज्यादा गुस्सा, उदासी व शर्मिंदगी हो सकती है। यदि आपके बच्चों को इन कारणों से रात में बुरे सपने भी आते हैं तो आपको उनसे बात करनी चाहिए क्योंकि यह आगे जा कर उनकी मानसिक सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

are these changes visible in your childrens behavior can be symptoms of mental disorder,mates and me,relationship tips

वजन में बदलाव आना या भूख कम-ज्यादा लगना

यदि आपके बच्चे के वजन में एकदम से बदलाव आता है तो यह भी डिप्रेशन का एक लक्षण हो सकता है। डिप्रेशन का अर्थ है लगभग दो हफ्तों तक पूरी तरह उदास रहना, किसी से बात न करना और खाना या तो बहुत ही कम खाना या बहुत ज्यादा खाना और अकेला रहना। यह आपके बच्चे की रोजाना की गतिविधियों पर भी गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए यदि आप अपने बच्चे की खान पान की आदतों में ज्यादा बदलाव देखते हैं तो उनसे इसके पीछे का कारण पूछना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती