न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 4 स्टडी कहती हैं एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार है नींद, हादसे होने का टाइम फिक्स

वर्ल्ड बैंक की स्टडी में कहा गया कि स्लीप डिसऑर्डर की वजह से रोड एक्सीडेंट का रिस्क 300% बढ़ जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 11:45:21

ये 4 स्टडी कहती हैं एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार है नींद, हादसे होने का टाइम फिक्स

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुआ था। पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद पंत ने बताया था कि ड्राइविंग के दौरान उन्हें नींद की झपकी आई और कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। पंत इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं। लेकिन हर किसी की पंत जैसी किस्मत नहीं होती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ स्टडी के बारे में बताने जा रहे है जो ये प्रूफ करती है कि एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार नींद होती है। साथ ही आपको यह भी बताएंगे की नींद की वजह से कार एक्सीडेंट का एक टाइम भी फिक्स है। तो चलिए जानते हैं...

sleep while driving,sleep while driving causes for road accident,rishabh pant

- वर्ल्ड बैंक की स्टडी में कहा गया कि स्लीप डिसऑर्डर की वजह से रोड एक्सीडेंट का रिस्क 300% बढ़ जाता है।
- 2021 में आईआईटी बॉम्बे के डॉ। कीर्ति महाजन और प्रोफेसर नागेंद्र वेलागा ने रोड एक्सीडेंट से जुड़ी एक स्टडी की। इसमें उन्होंने कहा कि वो ड्राइवर्स जो ठीक से नहीं सोते या जो पांच घंटे से भी कम नींद लेते हैं, एक्सीडेंट का ज्यादा शिकार होते हैं।
- 2020 में केरल के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने एक सर्वे किया जिसमें बताया कि हाईवे पर ठीक से नींद न लेने वाले ड्राइवर 40% रोड एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- 2019 में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 300 किलोमीटर के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्टडी की। इसमें भी यही बात सामने आई है कि 40% रोड एक्सीडेंट ड्राइवर को नींद आने की वजह से होते हैं।

एक्सीडेंट होने का टाइम फिक्स

दोपहर 1 से शाम के 3 बजे: लंच के बाद नींद आती है, जिससे सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं।
रात के 2 से सुबह 5 बजे: यह गहरी नींद का समय होता है, इस वजह से इस समय ड्राइवर की अलर्टनेस कम हो जाती हैं।

sleep while driving,sleep while driving causes for road accident,rishabh pant

अब समझें कि कैसे झपकी लेने से होते हैं हादसे

- नींद पूरी न होने की वजह से ब्रेक लगाने, एक्सेलेटर से पैर हटाने या अपनी गाड़ी की स्पीड कम करने को लेकर अलर्टनेस में कमी आ जाती है।
- रात के समय प्रोफेशनल ड्राइव करने वाले ज्यादातर ड्राइवर्स के पास न तो कोई ट्रेनिंग होती है और न ही उस समय में ड्राइव करने का एक्सपीरियंस होता है।
- कुछ लोग रात में ड्राइव इसलिए करते हैं कि कम ट्रैफिक की वजह से जल्दी अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। खाली रास्ते पर गाड़ी की रफ्तार तेज रखते हैं और इससे हादसा होता है।
- कुछ लोग दिन में तो अच्छा ड्राइव कर लेते हैं। मगर रात में एक्सपीरियंस की कमी के चलते उन्हें झपकी आती है और एक्सीडेंट हो जाता है।

अपनाएं ये उपाय बचें नींद से वजह से होने वाले हादसों से

- लंच के बाद और देर रात ड्राइविंग करने से बचें
- 8 घंटे की नींद लिए बिना ड्राइव न करें
- लगातार 3 घंटे से ज्यादा ड्राइव न करें
- अगर सफर लंबा है तो बीच-बीच में पानी और जूस पीते रहें
- लंबे सफर में 15-20 मिनट का ब्रेक जरुर लें
- एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा ड्राइव न करें
- सफर में ऐसे व्यक्ति को साथ ले जाएं जिसे ड्राइविंग आती हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत