न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक उम्र के बाद बच्चों को जरूर सिखाएं रोजमर्रा के ये काम, करेंगे उनकी मुश्किलों को आसान

बच्चों को उनके बचपन से ही सही सीख दी जाए तो अच्छा हैं क्योंकि बचपन में सीखी हुई चीज को इंसान कभी भी नहीं भूलता हैं। आमतौर पर पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश बहुत प्यार और दुलार के साथ करते हैं और इस कारण से वे अपने बच्चों से कोई काम भी नहीं करवाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 7:36:32

एक उम्र के बाद बच्चों को जरूर सिखाएं रोजमर्रा के ये काम, करेंगे उनकी मुश्किलों को आसान

बच्चों को उनके बचपन से ही सही सीख दी जाए तो अच्छा हैं क्योंकि बचपन में सीखी हुई चीज को इंसान कभी भी नहीं भूलता हैं। आमतौर पर पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश बहुत प्यार और दुलार के साथ करते हैं और इस कारण से वे अपने बच्चों से कोई काम भी नहीं करवाते हैं। लेकिन पेरेंट्स को चाहिए कि बच्चे जब किशोरावस्था में प्रवेश करने लगे तो उन्हें कुछ काम सिखाए जाएं जो उनके आगे आने वाले जीवन में मदद करें। इन आदतों का असर बच्चे के व्यक्तित्व में जीवन भर देखने को मिलता है। आइये जानते हैं उन काम के बारे में जो आपको अपने बच्चों को जरूर सिखाने चाहिए।

children,teach children these tasks,relationship,relationship tips,parental tips

घर का सामान मंगवाएं

बच्चों को बचपन से स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें 12 साल की उम्र तक साइकिल चलाना सिखाएं और रोजमर्रा के छोटे-छोटे सामान बच्चों से ही मंगवाएं। ऐसे में बच्चे अकेले बाहर निकलना शुरू करेंगे और दुनिया के बारे में ज्यादा जान सकेंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही। साथ ही में उन्हें खुशी मिलेगी कि उन्होंने आपके काम में हाथ बंटाया हैं।

सफाई और चीजों का रखरखाव

सफाई सभी के लिए बहुत जरूरी है। अगर इसकी आदत बचपन से ही लग जाए तो ये बहुत ही अच्छी बात है। ऐसे में अपने बच्चों को अपने कमरे की सफाई करना और अपने सामान का रखरखाव करना सिखाएं। इससे न सिर्फ आपका बच्चा व्यवस्थित रहेगा, बल्कि आपका भी काम थोड़ा कम होगा।

अपना बैग ख़ुद जमाना सिखाएं

मांएं सुबह आनन-फानन में बच्चों का बैग लगाती हैं। ऐसा सिर्फ़ कुछ घरों में ही नहीं बल्कि अधिकतर घरों में यही स्थिति होती है। मां के बैग लगाने पर कई बार कुछ किताबें या कॉपियां घर पर ही छूट जाती हैं और बच्चे घर आकर शिकायत करते हैं कि आज फलां किताब नहीं रखी या पेन घर पर ही छूट गया था। स्कूल का बैग लगाने की आदत बच्चों को डलवाएं। उन्हें बताएं कि ये काम आपका नहीं बल्कि उनका है।

children,teach children these tasks,relationship,relationship tips,parental tips

कैब बुकिंग की दें टिप्स

बारह साल के बाद बच्चों को ऑनलाइन कैब बुक करना जरूर सिखाएं। ऐसे में वो किसी इमरजेंसी में कैब बुक करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही बच्चों को घर के आस-पास के एड्रेस से अवगत कराना न भूलें।

कपड़ों की देखभाल

बच्चों को सेल्फ डिपेडेंट बनाने के लिए उन्हें अपने काम खुद करना सिखाएं। खासकर कपड़े धोकर सुखाना और प्रेस करके अलमारी में रखने के बारे में बताकर आप बच्चों को आत्म निर्भर बना सकते हैं। वहीं, कपड़े धोने और प्रेस करने से बच्चे हाइजीन का खास ख्याल रखेंगे और कपड़ों की साफ-सफाई पर ध्यान देना शुरू कर देंगे।

कुकिंग टिप्स है जरूरी

कुछ मांएं बच्चों को इस डर से काम नहीं करने देतीं कि कहीं सामान न फैला दें, चोट न लग जाए। या लगता है कि बड़े हो जाएंगे तब सीख लेंगे। लेकिन जब वे बड़े होते हैं तो उन्हें काम करने की आदत ही नहीं होती। यहां बच्चों से खाना बनवाने की बात नहीं हो रही है बल्कि उन्हें थोड़ा बहुत नाश्ता आदि बनाना सिखाने की बात हो रही है। जब आप किचन में कुछ काम करें तो उनकी मदद लें जैसे- सब्ज़ी काटना, धुले बर्तन पोछकर जमाना, शाम की चाय बनाना या साथ में खड़े होकर देखने को कहें ताकि वे जान सकें कि खाना बनाना उतना आसान नहीं है जितना वे समझते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत