न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों शादी से कतराती है लड़कियां, जानकर हो जाएंगे हैरान

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर लड़कियां क्यों शादी से कतराती हैं? आज हम आपको यहां उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 11:51:43

आखिर क्यों शादी से कतराती है लड़कियां, जानकर हो जाएंगे हैरान

लड़का हो या लड़की, शादी किसी के भी जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता होता हैं। एक उम्र के बाद परिवार वाले और लोग शादी के लिए कहने लग जाते हैं। खासतौर से लड़कियों पर शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया जाता है। लेकिन आजकल लड़कियां मुखर होकर अपनी बात रखती हैं और अपनी सोच के अनुसार फैसला लेती हैं। देखने को मिलता हैं कि अधिकतर लड़कियां शादी से कतराती हैं और फैसले पर अमल करने में समय लेती हैं। अगर घर में उनकी शादी को लेकर चर्चा भी हो तो उसे झुंझलाहट होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता हैं कि आखिर लड़कियां क्यों शादी से कतराती हैं? आज हम आपको यहां उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते हैं...

after all why do girls shy away from marriage you will be surprised to know,mates and me,relationship tips

करियर के लिए

बहुत सी लड़कियां अपने करियर को ज्यादा इंपोर्टेंस देती है। वो अपने करियर से इतना ज्यादा प्यार करती है कि वो शादी नहीं करना चाहतीं। उन्हें ऐसा लगता है कि शादी के बाद उनका करियर डूब जाएगा या उसमें ठहराव आ जाएगा। वहीं, कुछ लड़कियों को इस बात की टेंशन होती है कि शादी के बाद ऑफिस और घर, दोनों एक साथ मैनेज कर पाना कठिन होगा। उन्हें लगता है कि शादी के बाद बच्चे होने पर कहीं उन्हें नौकरी न छोड़नी पड़ जाए।

बंधन पसंद नहीं

वर्तमान में लड़कियां आजाद रहना पसंद करती हैं। उन्हें चीजों को अपने तरीके से करने की आदत होती है। ऐसी लड़कियों को शादी करना किसी बंधन जैसा लगता है। वह नए रिश्तों में बंधना पसंद नहीं करती और ना ही उन्हें किसी काम को करने के लिए किसी की परमिशन लेना अच्छा लगता है। ऐसी लड़कियों को लगता है कि शादी करने से उनकी आजादी छिन जाएगी।

after all why do girls shy away from marriage you will be surprised to know,mates and me,relationship tips

पुरुषों से नफरत

कई लड़कियां स्टूडेंट लाइफ के दौरान फेमिनिज्म विचारधारा से प्रभावित होती हैं। इस विचारधारा में पुरुषों को महिलाओं पर अत्याचार या उत्पीड़न करने वाला बताया जाता है। ऐसे में इस विचार के साथ लड़कियां पुरुषों से नफरत तक करने लगती हैं। इसी के साथ वो किसी पुरुष के साथ खुद को किसी रिश्ते में नहीं जाना चाहती और वे शादी करने से ही इनकार कर देती हैं।

जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं

शादी का मतलब होता है कई जिम्मेदारियों को निभाना। मिडल क्लास की उच्च शिक्षा प्राप्त और नौकरी करने वाली लड़कियां जिम्मेदारी के नाम से ही डर जाती हैं। उन्हें पता होता है कि शादी के बाद उसे पति के साथ सास-ससुर और बाद में बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। ये लड़कियां बिंदास और मौज-मजे वाली लाइफ जीना चाहती हैं, इसलिए भी शादी जैसे रिश्ते में बंधना नहीं चाहतीं।

after all why do girls shy away from marriage you will be surprised to know,mates and me,relationship tips

प्यार में नाकामी

प्यार में नाकाम रह गई लड़कियां भी आखिर में सिंगल रहने का फैसला कर लेती हैं। कई लड़कियों की जिंदगी में ऐसा होता है कि वो जिनसे प्यार करती हैं वो उन्हें छोड़ कर किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेते हैं। वहीं, कई बार लड़के अपने पेरेंट्स के दवाब में लड़की को छोड़ देते हैं। हालांकि ऐसा लड़कियों के साथ भी होता है कि उनके परिवार वाले उस लड़के से शादी कराने के लिए मना कर देते हैं। ऐसे में इसका असर उनके जीवन पर पड़ता है और वो सिंगल रहने का फैसला लेती हैं।

अच्छे पार्टनर की तलाश

शादी के बाद लड़के की तुलना में लड़कियों की जिंदगी में ज्यादा बदलाव आता हैं। ऐसे में हर लड़की अपने लिए ऐसे पति की ही तलाश में रहती है जो हर काम में उसका साथ दें। मगर बहुत से लड़के सपोर्टिव पार्टनर नहीं बन पाते है। वे घर से लेकर बच्चों तक सभी चीजों को संभालना पत्नि का फर्ज समझते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज भी लड़कों को घर का काम न सिखाकर बल्कि यह समझाया जाता है कि उनकी पत्नि ही घर संभालेगी। मगर आज के जमाने की लड़कियां इंडिपेंडेंट और खुले विचारों की होने से ऐसे जीवनसाथी को चुनना पसंद करती है जो हर काम में उनका साथ थे।

after all why do girls shy away from marriage you will be surprised to know,mates and me,relationship tips

पारिवारिक जिम्मेदारी

कुछ लड़कियों के साथ यह समस्या भी होती है। ऐसी लड़कियां शादी करना तो चाहती हैं लेकिन शादी करने से कतराती है। अगर किसी घर में लड़की सबसे बड़ी है और उस पर घर की आर्थिक जिम्मेदारी है तो वह शादी करना जल्द पसंद नहीं करती। उसे लगता है कि उसके शादी करने से उसका परिवार आर्थिक संकट से गुजरेगा। ऐसे में शादी ना करना ही उससे सबसे अच्छा उपाय लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता