न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप के बाद अंदर तक टूट जाता हैं इंसान, इस तरह संभाले खुद को

वर्तमान समय में रिश्तों की परिभाषा को बदलते देर नहीं लगती हैं जहां रिश्ते भी तेजी से बदलते हुए देखने को मिल रहे हैं। जी हां, आज के समय में रिलेशनशिप को बनते हुए और ब्रेकअप होते हुए देखना बहुत आसान हैं, कहा जाए कि यह एक चलन बन चुका हैं तो कहना गलत नहीं होगा!

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 5:32:59

ब्रेकअप के बाद अंदर तक टूट जाता हैं इंसान, इस तरह संभाले खुद को

वर्तमान समय में रिश्तों की परिभाषा को बदलते देर नहीं लगती हैं जहां रिश्ते भी तेजी से बदलते हुए देखने को मिल रहे हैं। जी हां, आज के समय में रिलेशनशिप को बनते हुए और ब्रेकअप होते हुए देखना बहुत आसान हैं, कहा जाए कि यह एक चलन बन चुका हैं तो कहना गलत नहीं होगा! कई लोग जो अपनी रिलेशनशिप के लिए ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं वो तो ब्रेकअप को आसानी से एक्सेप्ट कर लेते हैं लेकिन जो इंसान दिल से इस रिश्ते को निभा रहा होता हैं वो ब्रेकअप के बाद अंदर तक टूट जाता हैं। इस समय में ज्यादातर लोगों के लिए खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है और वो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ब्रेकअप के बुरे वक्त से निकल सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

करियर पर फोकस करें

करियर पर ध्यान देना बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का पहला कदम है। यह बहुत जरूरी भी होता है। ब्रेकअप होने के बाद अक्सर आप अपना सारा ध्यान सिर्फ बिगड़ी हुई चीजों पर लगाते हैं। आप सारा समय अपने साथी के जाने से दुखी रहते हैं। लेकिन इन सब बातों का असर कभी भी आपको अपने करियर या काम पर नहीं पड़ने देना चाहिए। अगर आप पढ़ाई करते हैं, तो अपना एक गोल सेट करें। इसके अलावा अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं।

breakup,breakup tips,recover from breakup,relationship tips

पॉजिटिव रहना है जरूरी

अपने साथी के इर्द-गिर्द आप अपनी सारी दुनिया बना चुके होते हैं। ऐसे में जब वह आपको छोड़ कर जाता है, तो नकारात्मकता आपको घेर लेती है। आपके दिमाग में बुरे-बुरे ख्याल आने लगते हैं। आप ऐसा सोचने लगते हैं कि अब आप कुछ नहीं कर सकते। इस समय आपके लिए पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। अगर आप निगेटिव रहते हैं, तो आप पहले ही सोच लेते हैं कि यह काम आपसे नहीं होगा। ऐसे में उदासी आपको घेर लेती है। अधिक से अधिक पॉजिटिव रहें और खुश रहने की कोशिश करें।

अकेले ना रहें

ब्रेकअप होने के बाद आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में आप एकांत में रहना पसंद करते हैं। अकेले रहने से आपके दिमाग में सिर्फ पुरानी यादों की रील घूमती रहती है। ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ रहें। फैमिली के बीच रहें। अगर आप पेट लवर हैं, तो आप पेट भी रख सकते हैं। लेकिन इस समय अकेले बिल्कुल भी ना रहें।

सच्चाई को अपनाएं

जो भी परिस्थिति हो उसका सामना करें। निराश होने के बजाय सच को अपनाएं। अपनी आगे की जिंदगी के बारे में सोचें। अगर आप पुरानी बातें सोचते रहेंगे, तो इससे आपको सिर्फ तकलीफ ही होगी और आपका वक्त भी बर्बाद होगा। साथी को जबरन भूलने की कोशिश ना करें। इससे आपको उसकी ज्यादा याद आएगी। आज में जीने की कोशिश करें, पुराना सबकुछ भूलकर आगे बढ़ें।

breakup,breakup tips,recover from breakup,relationship tips

यादों से भी कर दें बाहर

ब्रेकअप के बाद उस व्यक्ति से किसी तरह के टच में ना रहें। उससे जुड़ी कोई भी चीज अपने पास ना रखें जो बार-बार आपको उसकी याद दिलाए। 2014 में 464 लोगों पर हुई एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट्स पर जुड़े रहते हैं, वो कभी भी ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं आ पाते। जिस कारण वो अपने जीवन का जरूरी समय अपनी एक्स की यादों में तड़पते हुए खराब कर देते हैं। इसलिए ब्रेकअप के बाद जितनी जल्दी हो सके अपने एक्स को अपने जीवन से पूरी तरह निकाल दें।

मनपसंद चीजें करें

ब्रेकअप के बाद आप सबकुछ भूल जाते हैं और ख्यालों में ही खोए रहते हैं। इस समय आपको वह सभी चीजें करनी चाहिए, जो आपको पसंद हों। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो आप अपनी चीजों को वक्त नहीं दे पाते। आपके लिए आपका पार्टर ही सबकुछ हो जाता है। लेकिन उसके जाने के बाद आपको अपनी हॉबी को समय देना चहिए। नाचना-गाना, खेलना-कूदना, कुकिंंग आदि आपको जो पसंद हो आप वो सब कर सकते हैं। हर छोटी-छोटी बात को सेलिब्रेट करें।

खुद को सोशली व्यस्त रखें

खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए वो करें जिससे आपको खुशी मिलती है। आप कुकिंग, डांसिंग, सिंगिंग, विंडो शॉपिंग, पेंटिंग आदि कर सकते हैं। इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं।

breakup,breakup tips,recover from breakup,relationship tips

खुद को वक्त दें

ब्रेकअप से उभरने के लिए जरूरी है कि आप खुद को समय दें। आप किसी ऐसी बुक को पढ़ सकते हैं, जो आपको नॉलेज दें। यही नहीं, अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो अपने ड्रेसिंग सेंस पर काम करें, अपने लिए खरीदारी करें, घर पर बने अच्छे खाने का स्वाद लें या अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में जाकर भी आप नई डिशेज को टेस्ट कर सकते हैं। और नई-नई जगहों पर जाकर खुद के साथ टाइम स्पेंड करें।

खुद को दोष न दें

ब्रेकअप के बाद हर उल्टी चीज का दोष आप खुद पर मढ़ने लगते हैं। इस समय आपको लगता है कि आपका रिश्ता भी आपकी वजह से ही टूटा है। ऐसा सोचने की बजाय आप वह वजह जरूर तलाश सकते हैं जिसकी वजह से आपका रिश्ता टूटा हो। आप ब्रेकअप को बीमारी ना समझें और नींद व डिप्रेशन की दवाईयों से दूर रहें।

याद रखें आप बीमार नहीं हैं


डिप्रेशन की दवाई या स्लीपिंग पिल्स में ना उलझें, याद रखें आप बीमार नहीं हैं। ये परिस्थिति ऐसी है जो ठीक हो जाएगी। नींद नहीं आ रही हो तो कोई अपनी मनपसंद किताब पढ़ें या लाइट म्यूजिक सुनें। याद रखें यह सिर्फ एक कठिन वक्त है, जो गुजर जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत