न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं को तलाक लेने पर मजबूर करते हैं ये 7 कारण, जानें और संभाले स्थिति

हम आपको ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को तलाक लेने पर मजबूर कर देती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 1:50:19

महिलाओं को तलाक लेने पर मजबूर करते हैं ये 7 कारण, जानें और संभाले स्थिति

कोई भी रिश्ता आपसी समझ पर टिका होता हैं जिसमें दोनों पार्टनर का बराबर सम्मान होना जरूरी हैं, तभी यह रिश्ता टिक पाता हैं। हांलाकि कई पुरुष सोचते हैं कि फैसला लेने का हक़ सिर्फ उनका हैं और परिवार के काम की जिम्मेदारी महिलाओं पर थोप दी जाती हैं। महिलाएं भी एक हद तक सहन करते हुए जिम्मेदारी निभाती हैं लेकिन कभी-कभार ऐसी स्थिति बन जाती हैं जब स्थिति हद से बाहर हो जाती हैं और महिलाएं रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लेती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को तलाक लेने पर मजबूर कर देती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

signs to force women to take divorce,mates and me,relationship tips

रिश्ते में बेवफाई मिलना

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कोई भी रिश्ता कितना भी स्ट्रॉन्ग क्यों न हो, लेकिन उसमें धोखा आ जाए तो उस रिलेशनशिप का कोई वजूद नहीं रह जाता है। एक्ट्रा मैरिटल अफेयर रिश्तों के टूटने का एक ठोस कारण है। शादी के बाद भी पुरुषों में अधिकतर दूसरी महिलाओं के तरफ आकर्षित होने की संभावना ज्यादा देखने को मिलती है। जिस कारण उनका वर्तमान रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है। कोई भी पत्नी बेवफाई नहीं बर्दाश्त कर सकती है और इसी वजह से वह तलाक लेने पर मजबूर हो जाती है।

उम्मीदें पूरी ना होना

शादी के शुरू के दिनों में कपल को एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीदें नहीं होती हैं, लेकिन समय बीतने के बाद वे उम्मीदें बढ़ने लगती हैं। अगर इन उम्मीदों को पूरा न किया जाए, तो ये भी रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती हैं। ऐसा भी होता है कि हर उम्मीद को एक-साथ पूरा करना संभव नहीं होता, ऐसे में आप हर चीज के लिए समय तय करें और उन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करें, जो आपके पार्टनर को खुशी दे।

सेल्फ रिस्पेक्ट खो देना

एक रिश्ते में महिला और पुरुष दोनों बराबरी के हकदार होते हैं, लेकिन समाज की दकियानूसी सोच आज भी इससे सहमत नहीं होती। जहां एक पति अपनी पत्नी को खुद से कमत्तर समझता है और ऐसे में उसे नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता। ऐसे में एक शादीशुदा रिश्ते में जब लगातार पत्नी अपने आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचता हुआ देखती है, तो वह बुरी तरह से टूट जाती है। लाख कोशिशों के बाद भी जब परिस्थिति नहीं सुधरती तो एक समय ऐसा भी आता है, जब वह डिवोर्स लेने का फैसला लेने पर मजबूर हो जाती है।

signs to force women to take divorce,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे को न समझना

रिश्ते में खटास या उसके खत्म होने की वजह कभी-कभी एक-दूसरे को न समझने की भूल हो सकती है। कपल अक्सर हालातों को या एक-दूसरे समझने के बजाय चीजों को और उलझा देते हैं। वे बात-बात पर झगड़ने लगते हैं और इस कारण रिश्ते में ऐसी खटास या खाई आ जाती है, जिसे दूर करना आसान नहीं होता। वे एक घर में होकर भी साथ नहीं होते। रिश्ते को बचाने के लिए अपने पार्टनर की बात को सुनें और समझने की कोशिश करें कि आखिर वो कहना क्या चाहता है। शांत होकर उसकी बात सुनने से हो सकता है कि गलतफहमियां दूर हो जाएं।

सपनों पर पाबंदी

आज के वक्त में ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होती हैं, ऐसे में शादी के बाद भी वे अपने करियर को जारी रखना चाहती हैं। ऐसा नहीं है कि शादी के बाद विमन्स चीजों की मैनेज करने की कोशिश नहीं करती, काम के साथ वे घर को भी संभालने का हुनर सीख ही जाती हैं। लेकिन जब ससुरालवाले या पति उसके सपनों पर रोक लगाने लगता है, तब उसे पत्नियां चुनौती देती हैं। आधुनिक युग में महिलाएं अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहती, जो एक सही कदम भी है। विमन का इंडिपेंडेंट होना कोई गलत बात नहीं है और अगर आपकी पत्नी काम करती है तो आपको गर्व होना चाहिए। मगर उसके सपनों को उससे छीनना तलाक जैसे फैसले पर विचार करने को मजबूर कर देता है।

परिवार को महत्व देना

कभी-कभी कपल के बीच झगड़े की वजह उनका अपना-अपना परिवार बन जाता है। वे पार्टनर से ज्यादा परिवार को महत्व देते हैं और ये वजह उनके रिश्ते में खटास का कारण बन जाती है। लाइफ को बैलेंस करके चलाना ही सबसे बेस्ट रहता है और इसलिए परिवार और लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को समझें और फिर जरूरत या हालात से हिसाब से उन्हें महत्व दें।

मानसिक शोषण होना

इस बात में कोई शक नहीं है कि शादी के बाद एक महिला की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, हालांकि उसके ऊपर इसका बोझ डाल देना गलत है। पत्नी पर घर के काम का प्रेशर उसे मानसिक रूप से तनाव से ग्रसित कर सकता है। आपको अपनी पत्नी के साथ काम में बराबर से हाथ बंटाना चाहिए, जिससे उनका बोझ कम हो सके। लेकिन जो पुरुष घर का काम करने को छोटा समझते हैं, वे लगातार पत्नी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे होते हैं। जिसका एक परिणाम तलाक के रूप में सामने आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती