न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 खूबियां जो हर लड़की तलाशती है अपने जीवन साथी में...

प्यार का खुमार लंबे समय तक चढ़ा रहता है, पर एक समय बाद हमें पार्टनर की अच्छाइयों के साथ-साथ बुराइयां भी दिखने लगती हैं। अगर आप भी इस प्रकार की किसी दुविधा में हैं कि आपका चुनाव सही है या नहीं तो आपको इन 6 मुद्दों पर सोचना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 May 2022 3:34:17

ये 6 खूबियां जो हर लड़की तलाशती है अपने जीवन साथी में...

लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं, यह एक बड़ा सवाल है। कुछ लड़कियां जहां हॉट लोगों की तरफ आकर्षित होती हैं तो वहीं कुछ हंसाने वाले लड़कों को पसंद करती हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो हर लड़की अपने ड्रीम बॉय में देखना चाहती है। हालांकि इस बात में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि आकर्षक, आत्मविश्वासी और खुलकर बात करने वाले लड़के हर लड़की की पहली पसंद होते हैं, लेकिन इन बातों को छोड़कर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अक्सर लड़कियां अपने होने वाले पार्टनर में तलाशती हैं।

अब यह कोई नहीं कह सकता कि उसे कब और किससे प्यार हो जाए, प्यार में अच्छा-बुरा, सही-ग़लत जैसे फ़र्क़ करना भूल जाते हैं। प्यार का खुमार लंबे समय तक चढ़ा रहता है, पर एक समय बाद हमें पार्टनर की अच्छाइयों के साथ-साथ बुराइयां भी दिखने लगती हैं। अगर आप भी इस प्रकार की किसी दुविधा में हैं कि आपका चुनाव सही है या नहीं तो आपको इन 6 मुद्दों पर सोचना चाहिए।

qualities to look in your life partner,mates and me,relationship tips

मानसिक परिपक्वता

आपको परफ़ेक्ट पार्टनर मिले या न मिले, पर आपको यह ज़रूर देखना चाहिए कि वह मेंटली मैच्योर हो। उसकी हरक़तें बचकानी न हों, क्योंकि बचकाने पुरुष के साथ भले ही कुछ पल हल्का-फुल्का और मज़ेदार बीत जाए, पर पूरी ज़िंदगी उल्टी-सीधी हरक़तों से नहीं बीत सकती। वह खुले विचारों वाला होना चाहिए। जब आपको इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत हो तो वह आपके साथ रहे।

ईमानदारी

रिश्ते में ईमानदारी कितनी होनी चाहिए, इस बारे में तमाम रिलेशनशिप काउंसिलर्स की अलग-अलग राय होती है। पर रिश्ते को लंबा चलाने के लिए जिन गुणों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, उनमे ईमानदारी सबसे ऊपर है। हो सकता है कि एक ईमानदार पार्टनर की बातें कभी-कभी उतनी मीठी न लगें, पर ऐसे पार्टनर के साथ आपकी ज़िंदगी अच्छी बीतेगी। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि अगर कोई पुरुष मीठी-मीठी पर झूठी-झूठी बातें बोलता रहे और एक दिन आपको उसकी सच्चाई पता चले तो क्या होगा? कई रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि जो जोड़े एक-दूसरे के साथ ईमानदार नहीं होते, उनका साथ ज़्यादा दूर तक नहीं चल पाता।

qualities to look in your life partner,mates and me,relationship tips

सम्मान

स्नेह की तरह ही सम्मान भी यह गुण है, जो किसी भी रिश्ते को खाद-पानी उपलब्ध कराता है। आपको हमेशा ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए, जो आपकी इज़्ज़त करता हो, आपके विचारों का सम्मान करता हो। आपके करियर की क़द्र करता हो। आपकी सफलता को देखकर उसके मन में किसी तरह की जलन भावना न आती हो। निजी जीवन हो करियर से जुड़े मसले, आपके फ़ैसलों का सम्मान करता हो और हर क़दम पर आपका हौसला बढ़ाते हुए आपके साथ खड़ा हो।

रिश्ते निभाने की कला

हर लड़की उसी लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती है जिसमें रिश्तों को निभाने की कला हो। जी हां, लड़का भले ही देखने में काफी स्मार्ट है, लेकिन अगर वह वफादार नहीं है तो कोई भी लड़की उसे अपना लाइफ पार्टनर नहीं बनाना चाहेगी। लड़कियां इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वह जिस भी लड़के को चुनें, वह उनके लिए परफेक्ट होने के साथ-साथ लॉयल हो।

qualities to look in your life partner,mates and me,relationship tips

संवेदनशीलता

आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन नहीं बिता सकते, जो आपकी ज़रूरतों और आपकी भावनाओं से कोई मतलब नहीं रखता हो। सोचिए क्या ऐसे पुरुष के साथ आपकी बीत सकती है, जो आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है से कोई वास्ता नहीं रखता? ज़ाहिर है, आपका जवाब ना ही होगा। तो भले ही आपका पार्टनर देखने में बहुत ज़्यादा ख़ूबसूरत न हो, पर यदि उसका मन संवेदनशील है। वह आपका और आपके आसपास के लोगों की क़दर करता है तो उसे आपकी ज़िंदगी में होना ही चाहिए।

स्नेह

एक समय के बाद रिश्ते में रुपए-पैसे, मान-सम्मान से कहीं ज़्यादा स्नेह और प्यार की ज़रूरत महसूस होने लगती है। आपको यह इच्छा होती है कि कोई आपको प्यार से गले लगाए। आपके माथे पर चुंबन लेकर, दिनभर की थकान भगा दे। आपके पास बैठकर प्यार के दो मीठे बोल बोले। अगर आपके पार्टनर में स्नेहलता का गुण हो तो समझ जाइए कि आपका चुनाव बिल्कुल सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता