न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉडर्न पेरेंटिंग के साथ करें बच्चों की अच्छी परवरिश, रखें इन 10 बातों का ध्यान

जी हां, मॉडर्न पेरेंटिंग आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है जिसमें बच्चों के साथ उनकी परवरिश में भी बदलाव लाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मॉडर्न पेरेंटिंग से जुड़ी हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 2:43:50

मॉडर्न पेरेंटिंग के साथ करें बच्चों की अच्छी परवरिश, रखें इन 10 बातों का ध्यान

किसी भी बच्चे के नेक इंसान बनने का सफर तभी से हो जाता हैं जब वह चीजों को समझने लग जाता हैं। ऐसे में सबसे बड़ा योगदान होता हैं उनके पेरेंट्स का जिनकी परवरिश का तरीका ही बच्चों को प्रभावित करता हैं और सही राह पर लेकर जाता हैं। समय के साथ जिस तरह चीजें बदली हैं उसी तरह ही परवरिश के तरीकों में भी बदलाव देखने को मिला हैं। जी हां, मॉडर्न पेरेंटिंग आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है जिसमें बच्चों के साथ उनकी परवरिश में भी बदलाव लाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मॉडर्न पेरेंटिंग से जुड़ी हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

modern parenting tips,mates and me,relationship tips

हर बात पर गुस्सा होने की बजाय बच्चों को समझाएं

पुराने समय में माता-पिता बच्चों की गलतियों पर उन्हें सजा देते थे और उन पर बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाते थे। आज के समय में परवरिश के आधुनिक तौर-तरीकों के कारण इसमें बदलाव आया है। बच्चों की परवरिश के दौरान आपको बच्चों की गलतियों पर गुस्सा होने के बजाय उन्हें गाइड करना चाहिए।

बच्चों को अनुशासित करने में न करें गलतियां

बच्चों में अनुशासन जरूरी है लेकिन उन्हें अनुशासित करने के चक्कर में गलतियां करने से बचना चाहिए। बच्चों को अनुशासित रखने के लिए घर में नियम बनाएं लेकिन आप खुद भी उन नियमों का पालन जरूर करें।

बच्चों के रोल मॉडल खुद बनें

छोटे बच्चे अपने माता-पिता के आचरण और व्यवहार से ही सीखते हैं, ऐसे में बच्चों के लिए घर में पेरेंट्स को रोल मॉडल बनना चाहिए। बच्चे अपने माता-पिता के व्यवहार से ही सब कुछ सीखते हैं इसलिए हमेशा खुद का व्यवहार इसी अनुरूप रखना चाहिए।

बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से न करें

अक्सर यह देखा गया है कि पुराने समय से ही लोग अपने बच्चे की तुलना दूसरों के बच्चों से करते हैं। हमारे देश में तो आस पड़ोस के बच्चों की तुलना बच्चों से की जाती है। ऐसा करने से आपके बच्चे का आत्मविश्वास कम हो सकता है। चूंकि आज के समय में हर बच्चे कि काबिलियत और उसका इंटरेस्ट अलग-अलग होता है। हर बच्चे की दिलचस्पी उसके हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए बच्चे की बार-बार दूसरे से तुलना कर उसके आत्मविश्वास में कमी लाने की बजाय उनकी बातों को समझें और उसी के हिसाब से बच्चे को गाइड करें।

modern parenting tips,mates and me,relationship tips

बच्चे के आत्म सम्मान को बढ़ावा दें

बच्चों के आत्म सम्मान और उनके आत्म विश्वास को बढ़ावा देने से बच्चे का मानसिक विकास तेजी से होता है और उनमें इससे गर्व की भावना विकसित होती है। बच्चे का उपलब्धियों पर उनकी प्रशंसा करना और उन्हें प्रेरित करने से वे खुद को सक्षम और अधिक मजबूत महसूस करेंगे। बच्चों की हर छोटी या बड़ी उपलब्धि पर उन्हें प्रेरित करना उनका आत्मविश्वास बढ़ाना उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

नेगेटिव विचारों से रखें दूर

बच्चों के विकास में परिवार और आसपास के माहौल का बड़ा असर पड़ता है। इसलिए आपको अपने बच्चों को नकारात्मक माहौल से दूर रखना चाहिए। अगर आपके घर का माहौल नेगेटिव है तो इसका सीधा असर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ेगा। बच्चों के अंदर ऐसे विचारों को पैदा होने से रोकना चाहिए।

बच्चों के लिए समय जरूर निकालें

आज के समय में लोगों की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गयी है। लेकिन परवरिश के दौरान बच्चों को अच्छे से समझने के लिए और उनके बेहतर भविष्य के लिए उके साथ आपको समय जरूर बिताना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चों में आपके प्रति सम्मान और प्यार बढेगा और वहीं आप अपने बच्चे को अच्छी तरह से समझ पायेंगे।

modern parenting tips,mates and me,relationship tips

बच्चों के खानपान का ध्यान रखें

बच्चों का उचित पोषण और उनके लाइफस्टाइल का ध्यान रखना हर पैरेंट की जिम्मेदारी होती है। इसलिए आपको बच्चों की डाइट का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उनके विकास में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा योगदान होता है।

बच्चों की शिक्षा का ध्यान जरूर रखें

बच्चों की अच्छी शिक्षा का ध्यान रखना हर माता-पिता का कर्तव्य होता है। हर माता-पिता को अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। चाहे लड़की हो या लड़का हर किसी को अच्छी शिक्षा जरूर मिलनी चाहिए।

लड़की और लड़के में न करें भेद

मॉडर्न माता-पिता को अपने बच्चे में भेदभाव नहीं करना चाहिए। चाहे लड़की हो या लड़का दोनों को समान नजर से देखना चाहिए। घर में भेदभाव करने से बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत