न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में 35,726 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, आज से रजिस्ट्रेशन, शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 3:41:49

पश्चिम बंगाल में 35,726 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, आज से रजिस्ट्रेशन, शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35,726 पदों पर भर्तियां की जाएंगी और आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 से शुरू हो गई है।

पश्चिम बंगाल में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भारी भरकम भर्ती प्रक्रिया का आगाज़ हो चुका है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) द्वारा घोषित इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर के हाई स्कूलों (कक्षा 9–10) और हायर सेकेंडरी स्कूलों (कक्षा 11–12) में कुल 35,726 सहायक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट (SLST) 2025 के माध्यम से होगी। अभ्यर्थी 16 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरा अभियान सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 2016 की भर्ती में पाई गई अनियमितताओं को दूर करने और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नए सिरे से नियुक्तियां करने का आदेश दिया गया था।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और उनके पास संबंधित विषय में बीएड की योग्यता हो। आवेदकों को SLST 2025 परीक्षा पास करनी होगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण


कक्षा 9–10 (माध्यमिक): सहायक शिक्षक

कक्षा 11–12 (उच्च माध्यमिक): सहायक शिक्षक

इन दोनों श्रेणियों में विभिन्न विषयों के लिए रिक्तियां घोषित की गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देखी जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 16 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: आयोग द्वारा जल्द घोषित की जाएगी

परीक्षा तिथि: अधिसूचना के अगले चरण में घोषित होगी

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट wbssc.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट (SLST) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें विषय संबंधित ज्ञान, शिक्षण कौशल और जनरल नॉलेज की जांच की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

WBSSC की यह भर्ती न केवल शिक्षकों की भारी कमी को दूर करेगी, बल्कि योग्य और प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर का अवसर भी प्रदान करेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और SLST की तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि यह अवसर लंबे समय के बाद आया है और राज्य में हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी