न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC: स्टेनोग्राफर के 661 पदों के लिए आज अंतिम दिन, 12वीं पास करें आवेदन, जानें भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 25 जनवरी तय है। इस परीक्षा को देने का मानस रखने वाले विद्यार्थियों के पास अभी भी कुछ समय हैं, जिसके चलते वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 4:39:13

UPSSSC: स्टेनोग्राफर के 661 पदों के लिए आज अंतिम दिन, 12वीं पास करें आवेदन, जानें भर्ती  से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के 661 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए 26 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 25 जनवरी तय है। इस परीक्षा को देने का मानस रखने वाले विद्यार्थियों के पास अभी भी कुछ समय हैं, जिसके चलते वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 1 फरवरी तक खुली रहेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस वेकेंसी के जरिए स्टेनोग्राफर के कुल 661 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

जनरल : 321 पद

ईडब्ल्यूएस : 46 पद

ओबीसी : 125 पद

एससी : 155 पद

एसटी : 14 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :


• मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

• UPSSSC PET 2024 Score Card और NIELIT CCC Exam पास होना चाहिए।

• 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग और हिन्दी स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना चाहिए।

एज लिमिट :


• न्यूनतम : 18 वर्ष

• अधिकतम : 40 वर्ष

• आयुसीमा 1 जुलाई 2024 के आधार पर तय की जाएगी।

• राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी :


29200-92300 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :


• लिखित परीक्षा

• स्किल टेस्ट

• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ये है आवेदन शुल्क


सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपए है। मेंस के लिए अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों का स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट होगा। कैटेगरी-वाइज 15 गुना उम्मीदवारों को रिक्तियों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :


• यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

• होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

• रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।

• आवेदन पत्र भरें और फीस का भुगतान करें।

• सब्मिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

• आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता