न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC ने जारी की 277 स्टेनोग्राफर पदों के लिए अधिसूचना, जानें कब से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 5:01:47

UPSSSC ने जारी की 277 स्टेनोग्राफर पदों के लिए अधिसूचना, जानें कब से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 17 अक्टूबर से शुरू होगा। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 6 नवंबर तक है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स 6 से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना आवेदन संशोधित कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए एप्लाई कर सकते हैं।

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही UPSSSC PET 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। NIELIT CCC परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

यह मिलेगा वेतन

स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपए से 93200 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।

यूं करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइटupsssc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर “विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023, स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा (पी.ए.पी.-2022)” पर क्लिक करें।
- पीईटी 2022 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ (फ्यूचर रेफरेंस) के लिए प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?