न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC : 283 पदों पर होने जा रही है भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 5:46:19

UPSSSC : 283 पदों पर होने जा रही है भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

फॉर्म भरने की लास्ट डेट 8 जनवरी 2024 तक है। यूपीएसएसएससी लखनऊ के विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा 2023 नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन), 78 पद (विशेष चयन) तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) यानी कुल मिलाकर 283 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

ये है आवेदन शुल्क

यूपीएसएसएससी की तरफ से नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी,पीएच (दिव्यांग) सभी उम्मीदवारों को 25 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से करें या ई चालान के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं।

ये है आयु सीमा

मानचित्रक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। नक्शानवीस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यूपीएसएसएससी नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

ये है शैक्षिक योग्यता

नक्शानवीस के लिए उम्मीदवार के पास वास्तु सहायक का तीन साल का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो या नक्शानवीस का सर्टिफिकेट हो। मानचित्रकार के लिए मानचित्रकारिता में सर्टिफिकेट या आर्किटेक्ट में तीन साल का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) के स्कोर कार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2022 में शामिल हुए थे, वे इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम वाले को मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर 'लाइव एडवरटाइजमेंट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नक्शनवीस/मानचित्रक पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फिर फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?