न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : उम्मीदवारों के पास 241 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें साइंटिफिक ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 7:03:01

UPSC : उम्मीदवारों के पास 241 पदों के लिए भाग्य आजमाने का मौका, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें साइंटिफिक ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, लीगल ऑफिसर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर सहित कुल 241 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास 17 जुलाई तक मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

क्षेत्रीय निदेशक : 01
वैज्ञानिक अधिकारी : 02
प्रशासनिक अधिकारी : 08
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी : 09
प्रबंधक ग्रेड- I/अनुभाग अधिकारी : 19
वरिष्ठ डिजाइन अधिकारी : 07
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक : 20
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी : 01
वैज्ञानिक बी : 05
कानूनी अधिकारी : 05
दंत सर्जन : 04
डायलिसिस चिकित्सा अधिकारी : 02
विशेषज्ञ : 72
ट्यूटर : 19
सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी : 02
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी : 08
खान सुरक्षा के सहायक निदेशक : 03
उप निदेशक : 02
सहायक विधायी परामर्शदाता : 14
उप विधायी परामर्शदाता : 09
सहायक शिपिंग मास्टर और सहायक निदेशक : 01
नॉटिकल सर्वेयर-सह-उप निदेशक : 01
सहायक पशु चिकित्सा सर्जन : 04 विशेषज्ञ
ग्रेड II (जूनियर स्केल) : 11

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास B.Sc, B.Tech/B.E, LLB, BVSc, M.Sc, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, MS/MD जैसी शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए। हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव की शर्तें हैं। आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है। वैसे न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष रखी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपए का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा। SC/ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ किया गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन 75:25 के अनुपात में किया जाएगा, जिसमें 75 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा और 25 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की समग्र योग्यता और पात्रता का न्यायसंगत मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- UPSC की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें या लॉगिन करें।
- संबंधित पद का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?