Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : इन 111 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए ये बातें भी हैं जानने योग्य

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 5:54:39

UPSC : इन 111 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए ये बातें भी हैं जानने योग्य

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

यूपीएससी की ओर से कुल 111 पद भरे जाएंगे।

असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर - 66 पद
डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव - 18 पद
जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर - 13 पद
असिस्टेंट इंजीनियर - 9 पद
असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल - 4 पद
सिस्टम एनालिस्ट - 1 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ में डिग्री के साथ-साथ 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष है। डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव के लिए केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री या केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री होनी जरूरी है। आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई या डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 25 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी एवं PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन नि:शुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट क्रेडिट कार्ड, यूपीआई से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

क्वालिफिकेशन और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिक्रूटमेंट टेस्ट या इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। विभिन्न पदों के लिए वेतन भी अलग होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर विजिट करें।
- होमपेज पर "UPSC Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस जमा करें और आवेदन सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology