न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : इन 230 पदों के लिए अभी तक नहीं कर सके हैं आवेदन तो इस दिन तक मिल रहा एक और मौका

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ईपीएफओ एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/अकाउंट ऑफिसर्स (AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 6:34:50

UPSC : इन 230 पदों के लिए अभी तक नहीं कर सके हैं आवेदन तो इस दिन तक मिल रहा एक और मौका

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ईपीएफओ एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/अकाउंट ऑफिसर्स (AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती होगी। जो भी उम्मीदवार अभी तक किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए हैं उन्हें एक और मौका मिल रहा है। दरअसल आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले लास्ट डेट 18 अगस्त थी, जिसे अब 22 अगस्त कर दिया गया है। इसका मतलब है कि कैंडिडेट के पास बहुत ज्यादा दिन नहीं है इसलिए बगैर लापरवाही के फटाफट आवेदन कर दें। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से EPFO EO/AO के लिए 156 पद और APFC के लिए 74 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही EO/AO पदों के लिए अधिकतम आयु 30 और APFC के लिए 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। जो अभ्यर्थी दोनों पोस्ट के लिए फॉर्म भरेंगे उनके लिए यह राशि 50 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा एवं इंटरव्यू में अंक 75:25 के अनुपात में रहेंगे। चयन के बाद मिलने वाले वेतन की बात करें तो यह 43,600 रुपए से 55,200 रुपए प्रति माह तक मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsconline.nic.inपर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूरा करें।
- हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?