न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : IFS 2025 परीक्षा की अधिसूचना आई सामने, 150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज बुधवार (22 जनवरी) को इंडियन फोरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 6:29:28

UPSC : IFS 2025 परीक्षा की अधिसूचना आई सामने, 150 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज बुधवार (22 जनवरी) को इंडियन फोरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 150 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन के लिए लास्ट डेट 11 फरवरी है। इसके लिए परीक्षा की संभावित तारीख 25 मई तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणी शास्त्र में से कम से कम एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या किसी भी विश्वविद्यालय से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

उम्मीदवार के पास एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/मतदाता कार्ड (ईपीआईसी)/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। इस फोटो पहचान पत्र का विवरण उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय देना होगा। उम्मीदवारों को उस फोटो पहचान पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी जिसका विवरण उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में प्रदान किया है।

ऐसे करें एप्लाई

- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- आखिरी में आवेदन का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?