न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : IES/ISS परीक्षा 2024 के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जो उम्मीदवार इच्छुक हैं...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 5:24:54

UPSC : IES/ISS परीक्षा 2024 के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जो उम्मीदवार इच्छुक हैं...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से 10 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके साथ ही इसमें सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लास्ट डेट 30 अप्रैल है। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एक्टिव लिंक से संबंधित अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवार आयोग के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर विजिट करें। इस पोर्टल पर उम्मीदवारों को पहले एकबारगी पंजीकरण (OTR) करना होगा। इसके बाद पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार संबंधित परीक्षा के लिए एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

यूपीएससी भर्ती 2024 अभियान के जरिए कुल 48 पदों को भरा जाना है। इसमें 18 पद भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और 30 पद भारतीय सांख्यिकी सेवा (IS) के शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल और OBC कैटेगरी के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। SC, ST, PwD कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है।

जानें कब होगी परीक्षा

यूपीएससी इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा 2024 का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने मेन पेज खुल कर आएगा।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें और अपना पंजीकरण करें।
- क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और रजिस्टर करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रति अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?