न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC ने ESIC में नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों के लिए जारी किया विज्ञापन, इस दिन से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस

विज्ञापन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नर्सिंग ऑफिसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 5:24:03

UPSC ने ESIC में नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों के लिए जारी किया विज्ञापन, इस दिन से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस

विज्ञापन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को UPSC के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होनी है और उम्मीदवार 27 मार्च की शाम 6 बजे तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। निर्धारित तिथि तक एप्लीकेशन सबमिट करने वाले उम्मीदवार आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

आयोग की ओर से जारी सांकेतिक विज्ञापन (सं.52/2024) के अनुसार ESIC में नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 892 रिक्तियां अनारक्षित हैं, जबकि 193 EWS, 446 OBC, 235 SC और 164 ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। कुल रिक्तियों में से 168 पद दिव्यांग श्रेणी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित घोषित किए गए हैं।

ये है आयु सीमा

विज्ञापन के अनुसार ESIC नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 27 मार्च को 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम आयु सीमा OBC (NCL) उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष, SC/ST उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष और दिव्यांगों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अभी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नहीं दी गई है। यह जानकारी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना से ले सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटupsconline.nic.inपर जाएं।
- दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट