न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC ESE : 474 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (UPSC ESE 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे संबंधित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 7:24:58

UPSC ESE : 474 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (UPSC ESE 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इस साल कुल 474 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग क्षेत्र में आईईएस ऑफिसर ग्रेड ए और मैनेजरियल पदों पर नियुक्ति होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनिकेशन ब्रांच में बीटेक या बीई की डिग्री होना अनिवार्य है। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एग्जामिनेशन के सेक्शन ए और बी दोनों में पास होना भी जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, एक्स सर्विसमैन को 5 वर्ष और पीडबल्यूडी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। हालांकि एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/महिला कैंडिडेट को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या वीजा मास्टर/RuPay क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स 8 फरवरी 2026 को होने वाला है। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 200 और पेपर-2 300 अंक का होगा। दोनों पेपर्स को मिलाकर 5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। पेपर-1 जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होगा। पेपर-2 इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसमें भी दो पेपर होंगे जो इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित रहेंगे। दोनों पेपर्स 300-300 अंक के होंगे। इसके लिए 3-3 घंटे का समय मिलेगा। मेंस में चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे, जो 200 अंक का होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेupsconline.nic.inवेबसाइट पर जाएं।
- यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जनरेट करें, ध्यान रहे ये केवल एक बार ही जनरेट हो सकता है।
- सामान्य आवेदन पत्र (CAF) भरें। यदि आपने पहले तीन भाग पहले ही पूरे कर लिए हैं, तो सीधे भाग 4 (परीक्षा-विशिष्ट फॉर्म) पर जाएं।
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जैसे जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यताएं आदि अपलोड करें। इन्हें प्रदान न करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- जमा करने से पहले आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- ध्यान दें कि जमा करने के बाद आवेदन वापस नहीं लिए जा सकते।
- URN जनरेट करते समय एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी/पैन/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/कोई अन्य सरकारी जारी पहचान पत्र) का विवरण प्रदान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी