न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC ने जारी किया CS प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन, 1056 रिक्तियों की घोषणा, ये भी जानें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज बुधवार (14 फरवरी) को सिविल सर्विसेज (CS) प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 6:00:12

UPSC ने जारी किया CS प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन, 1056 रिक्तियों की घोषणा, ये भी जानें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज बुधवार (14 फरवरी) को सिविल सर्विसेज (CS) प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसी के साथ आवेदन पत्र भी ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा 2024 में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर CSE आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। UPSC IAS 2024 आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 5 मार्च है। आयोग ने 1056 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले सलाह दी जाती है कि विस्तृत अधिसूचना पर उपलब्ध पात्रता मानदंड की जांच अवश्य कर लें। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रीलिम्स के लिए परीक्षा 26 मई को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। आईपीएस पद के लिए लंबाई पुरुष उम्मीदवारों के लिए 165 सेमी (SC/OBC 160 सेमी) होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेमी (SC/ OBC 145 सेमी) होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु में एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, रक्षा सेवा कार्मिक को 3 वर्ष, भूतपूर्व सैनिक को 5 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क में छूट है। अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन मोड में आईएएस आवेदन पत्र सुधार विंडो 6 से 12 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2024 भरते समय वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर, वैध फोटो पहचान पत्र, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण, शुल्क भुगतान का विवरण जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

सातवें पे कमीशन के अनुसार आईएएस ऑफिसर की सैलरी 56100 से 132000 रुपए प्रति माह होगी। केबिनेट सेक्रेटेरिएट के पद पर 2,50,000 तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
- इसके होमपेज पर "परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर “नया पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए विवरण भरकर यूपीएससी पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर "सक्रिय अधिसूचना" सेक्शन पर यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आईएएस आवेदन पत्र पूरा करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार आवश्यक दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटो पहचान पत्र अपलोड करें।
- सीएसई आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?