Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC CAPF Exam 2025 के लिए आवेदन शुरू, इन 357 पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 5:50:26

UPSC CAPF Exam 2025 के लिए आवेदन शुरू, इन 357 पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स 25 मार्च तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाकर फॉर्म सबमिट करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 357 पद भरे जाएंगे।

बीएसएफ - 24
सीआरपीएफ - 204
सीआईएसएफ - 92
आईटीबीपी - 4
एसएसबी - 33

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही आवेदक की आयु 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है। महिलाओं उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम 3 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएंगे। इसमें दो पेपर शामिल होंगे, दोनों की शिफ्ट भी अलग-अलग होगी। पेपर-1 250 और पेपर-2 200 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही PST/PET में शामिल हो पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाएं।
- यहां होमपेज पर उपलब्ध "Central Armed Police Forces (ACs) Examination 2025” लिंकपर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा - आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा करें और फॉर्म जमा करें।
- पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology