न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPPSC की ओर से निकाली गई है 13 पदों पर भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 7:06:41

UPPSC की ओर से निकाली गई है 13 पदों पर भर्ती, जानें-उम्मीदवार कब तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 1 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन व शुल्क समाधान की लास्ट डेट 8 अगस्त तय की गई है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। जनरल (सामान्य वर्ग) के लिए 9 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3 पद, और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 1 पद आरक्षित है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या डोयक या नाइलेट सोसाइटी से ‘ओ’ स्तर के डिप्लोमा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो। पदानुसार न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 125 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी के लिए यह राशि 65 रुपए और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपए निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में लिखित परीक्षा व टाइप टेस्ट के माध्यम से पूरी होगी। लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का बहुविकल्पीय होगा। प्रश्नपत्र की अवधि डेढ़ घंटे होगी। कुल 100 प्रश्न होंगे व पूर्णांक 100 अंकों का होगा। टाइप टेस्ट की अवधि पांच मिनट होगी। टाइप टेस्ट में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 5200 रुपए से 20200 रुपए प्रति माह तक का वेतन और निर्धारित ग्रेड पे मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.inपर जाएं।
- "Computer Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें और पूरा आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांच लें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?