न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPPSC ने 268 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कृषि सेवाएं परीक्षा (CSASE) 2024 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संक्षिप्त अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 5:18:40

UPPSC ने 268 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कृषि सेवाएं परीक्षा (CSASE) 2024 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी सूचना (सं.ए-3/ई-1/2024) के अनुसार यूपी कृषि सेवा परीक्षा के लिए इस बार 268 रिक्तियां निकाली गई हैं। हालांकि UPPSC ने रिक्तियों की संख्या में कमी या बढ़ोत्तरी की संभावना अपने संक्षिप्त नोटिफिकेशन में जताई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अपने पंजीकृत विवरणों से उम्मीदवार एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 10 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए आवेदन में 16 मई तक सुधार कर सकेंगे।

ये है आयु सीमा

आयोग ने संक्षिप्त अधिसूचना में आयु सीमा की जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यूपी के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। UPPSC ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता की जानकारी नहीं दी है। उम्मीदवार इस संबंध में जानकारी 10 अप्रैल को शुरू होने होने वाली आवेदन प्रक्रिया के साथ जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना से ले सकेंगे।

ये है आवेदन शुल्क

यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी 10 अप्रैल से 10 मई तक ऑनलाइन एप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 रुपए शुल्क जमा करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा की सटीक तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.inपर जाएं।
- फिर “राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?