न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPMRCL : कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए इन 439 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) ने कानपुर मेट्रो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 5:18:19

UPMRCL : कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए इन 439 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) ने कानपुर मेट्रो और आगरा मेट्रो के लिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल एग्जीक्यूटिव कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर एक्टिव लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होनी है और उम्मीदवार 19 अप्रैल तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

UPMRCL की ओर से 13 मार्च को जारी नोटिफिकेशन (सं.UPMRC/HR/Rectt/O&M/1/2024) के अनुसार स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर (SCTO) और अन्य के कुल 439 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से सबसे ज्यादा 155 पद SCTO के हैं। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 88 पद, जूनियर इंजीनियर (एसएण्डटी) के लिए 44 पद, मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 78 पद तथा मेंटेनर (एसएण्डटी) के लिए 26 पद विज्ञापित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में बीए या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए रिलेटेड ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा अकाउंट असिस्टेंट के लिए बीकॉम डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1180 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 826 रुपए ही है। आवेदन से पहले उम्मीदवार पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों की जानकारी भर्ती अधिसूचना में जांच लें।

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीन फेज से गुजरना होगा। ये चरण हैं :- लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। जो उम्मीदवार तीनों फेज को पास कर लेंगे और भारतीय रेलवे मेडिकल मैनुअल द्वारा निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड को पूरा करेंगे, उन्हें पसंदीदा पदों पर भर्ती किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटlmrcl.comपर जाएं।
- होम पेज पर Careers सेक्शन में New Recruitment के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “How To Apply for UPMRC Non Executive Vacancies” के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर “Registration Here” के ऑप्शन पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर दें।
- आवेदन होने के बाद आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?