न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP पुलिस में कॉन्स्टेबल के 546 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानें-कब से शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 5:05:07

UP पुलिस में कॉन्स्टेबल के 546 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानें-कब से शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से मंगलवार (12 दिसंबर) को जारी विज्ञापन (सं. कु.खि. 16/2023) के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 और आरक्षी पीएसी के 174 पदों समेत कुल 546 पोस्ट पर भर्ती की जानी है। कुल 350 पद पुरुषों के लिए और 196 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

यह भर्ती खेल कोटे से होगी। कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से संबंधित एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू होनी है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 1 जनवरी तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या कोई अन्य समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित खेल स्पर्धा/चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया होना चाहिए। ज्यादा जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

इन खेलों में हिस्सा लेना जरूरी

उम्मीदवारों को नेशनल चैम्पियनशिप (सीनियर/जूनियर), नेशनल स्पोर्ट्स, फेडरेशन कप नेशनल (सीनियर/जूनियर), ऑल इंडिया इंटर स्टेट चैंपियनशिप (सीनियर), ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, वर्ल्ड स्कूल खेल (अंडर-19), ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन, नेशनल स्पोर्ट्स स्कूल (अंडर-19) में हिस्सा लेना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले तथा 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो।

ये है आवेदन शुल्क व सैलरी

आवेदन शुल्क 400 रुपए है, जो कि सभी वर्गों व महिला उम्मीदवारों के लिए समान ही है। सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 के मुताबिक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटuppbpb.gov.inपर जाएं।
- अब "ऑनलाइन आवेदन करें" के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें। अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?