न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UKPSC : 99 APS के पद भरे जाएंगे, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां जान लें सब जरूरी बातें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 5:39:54

UKPSC : 99 APS के पद भरे जाएंगे, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां जान लें सब जरूरी बातें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 18 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लास्ट डेट 7 अगस्त है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड जरूर चेक कर लें। इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तराखंड सरकार कुल 99 अतिरिक्त निजी सचिव के पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ ही हिंदी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट के साथ हिंदी टाइपिंग में 8000 डिप्रेशन प्रति घंटा की गति एवं अंग्रेजी आशुलेखन में 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 8000 डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के हिसाब से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 222.30 रुपए, एससी/एसटी वर्ग को 102.30 रुपए और पीएच (दिव्यांग) वर्ग को 22.30 रुपए शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटpsc.uk.gov.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन बॉक्स में क्लिक करें।
- अब Additional Private Secretary Exam-2024 बॉक्स में क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।
- अब पहले स्टेप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- इसके बाद सभी जानकारी सही-सही भरकर फॉर्म पूरा करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?