न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूको बैंक में इन 127 पदों पर भर्ती के लिए भरें फॉर्म, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑफलाइन एप्लाई

यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का ऐलान किया गया है। जो भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 5:01:30

यूको बैंक में इन 127 पदों पर भर्ती के लिए भरें फॉर्म, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑफलाइन एप्लाई

यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का ऐलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की लास्ट डेट 27 दिसंबर निर्धारित की गई है। तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी नहीं किया जा सकता है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई है, जिसका टेन्योर (अवधि) बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 नवंबर 2023 के आधार पर की जाएगी। आयु में छूट केंद्र सरकार के नियमानुसार मिलेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से सीए, सीएफए, एमबीए, पीजीडीएम, बीसीए, बी.एससी, बी.ई या बी.टेक, एम.एससी, एमबीए, पीजीडीएम, पीजीडीबीएम या संबंधित विषय से डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क अवश्य जमा करें, बिना शुल्क जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपए तय किए गए हैं। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क इंटरनेट बैंकिंग या NEFT के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू या अन्य प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ucobank.com/पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसके बाद सभी जानकारी सही-सही भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें। पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को "महाप्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय, चौथी मंजिल, एच. आर. एम. विभाग, 10, बीटीएम सारणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल - 700 001" के पते पर भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?