न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TNSTC : भरे जाएंगे ड्राइवर कम कंडक्टर के 3274 पद, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, देखें…

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) ने ड्राइवर कम कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 6:02:53

TNSTC : भरे जाएंगे ड्राइवर कम कंडक्टर के 3274 पद, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, देखें…

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) ने ड्राइवर कम कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन के लिए लास्ट डेट 21 अप्रैल रखी गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान से कुल 3274 पदों को भरा जाएगा।

मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड : 364 पद
स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (टीएन) लिमिटेड, चेन्नई : 318 पद
टीएनएसटीयू विल्लुपुरम : 322 पद
टीएनएसटीयू कुंभकोणम : 756 पद
टीएनएसटीवाई सेलम : 486 पद
टीएनएसटीयू कोयंबटूर : 344 पद
टीएनएसटीयू मदुरै : 322 पद
टीएनएसटीयू तिरुनेलवेली : 362 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं या SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें तमिल में बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए। वैध भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का कम से कम 18 महीने का अनुभव होना जरूरी है। प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, बैज और वैध कंडक्टर लाइसेंस 01.01.2025 को या उससे पहले प्राप्त किया गया हो। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 24 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि BC, MBC, DNC, SC और ST श्रेणियों के उम्मीदवार 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं। भूतपूर्व सैनिक (Ex-S) व सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और BC, MBC, DNC, SC और ST आवेदकों के लिए 55 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए + 18% GST है। अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 1180 रुपए + 18% GST का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले टीएनएसटीयू की आधिकारिक वेबसाइटarasubus.tn.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध टीएनएसटीयू भर्ती 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाने पर खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?