न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Supreme Court : जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 241 पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 5:52:58

Supreme Court : जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 241 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज बुधवार (5 फरवरी) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/recruitments पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी। अंग्रेजी में न्यूनतम टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग/स्वतंत्रता सेनानी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपए तय की गई है। फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

SCI JCA चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और लिखित परीक्षा शामिल हो सकती है। उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनितों को सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पद पर नियुक्ति दी जाएगी। उन्हें पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 35400 रुपए से 72040 रुपए तक होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइटsci.gov.inपर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट जानकारी पर जाएं।
- यहां एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें। आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट